Damoh News: मध्य प्रदेश के दमोह शहर में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह पटाखा फैक्ट्री रिहाइशी इलाके में चल रही थी। हादसे के समय फैक्ट्री में कई महिला और पुरुष काम कर रहे थे, जो इस विस्फोट में जुलझ गए हैं। मौके पर पुलिस और प्रशासन के लोग घटनास्थल पर मौजूद है और राहत और बचाव का काम जारी है। घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भेजा जा रहा है। फैक्ट्री में कई मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कार्य जारी है।
शहर
Damoh News: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 3 लोगों की मौत, दर्जनों लोग घायल, देखें वीडियो
- Authored by: पूजा कुमारी
- Updated Oct 31, 2023, 03:23 PM IST
