Bhagalpur Road Accident : भागलपुर में बड़ा एक्सीडेंट, जीप पर ट्रक पलटने से 6 लोगों की मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 30, 2024, 11:56 AM IST

Bhagalpur Road Accident : बिहार के भागलपुर में जीप पर ट्रक पलटने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

Bhagalpur Road Accident : भागलपुर जिले के घोघा थाना अंतर्गत आमापुर गांव के समीप सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्रक के अनियंत्रित होकर एक जीप पर पलट जाने से जीप में सवार छह लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य व्यक्ति घायल हो गए। घोघा थाना प्रमुख अजीत कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि घटना सोमवार रात करीब 11.30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-80 पर आमापुर गांव के समीप घटी, जब विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक का कथित तौर पर नियंत्रण खो गया और जीप पर पलट गया।

शादी समारोह से आ रहे थे वापस

उन्होंने बताया कि जीप में सवार लोग एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। मृतकों की पहचान सत्यम मंडल (32), संचित कुमार (18), अभिषेक कुमार (12), पंकज कुमार सिंह (35), अमित दास (16) और परिमल दास (42) के रूप में की गई है। सभी घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की आगे जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

End of Feed