राजधानी फिर शर्मसार, चलती बस में एक और 'निर्भया' कांड; पुलिस सुरक्षा और सियासत पर उठे सवाल

दिल्ली के मंगोलपुरी में चलती बस में 30 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना ने निर्भया कांड की यादें ताजा कर दी हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि विपक्षी दलों ने सुरक्षा व्यवस्था पर कड़े सवाल उठाए हैं।

दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके से सामने आई दिल दहला देने वाली वारदात ने एक बार फिर साल 2012 के 'निर्भया' कांड की घावों को हरा कर दिया है। काम से घर लौट रही एक 30 वर्षीय महिला के साथ चलती बस में सामूहिक बलात्कार की इस घटना ने राजधानी की कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा के दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

delhi gangrape news

दिल्ली में काम से लौट रही महिला के साथ चलती बस में गैंगरेप

समय पूछने पर बस में खींच लिया

पुलिस सूत्रों और पीड़िता के बयान के अनुसार, यह खौफनाक घटना 11 मई की रात उस समय हुई जब तीन बच्चों की मां और विवाहित महिला मंगोलपुरी की एक फैक्ट्री से काम खत्म कर घर लौट रही थी। सरस्वती विहार के बी-ब्लॉक बस स्टैंड के पास जब उसने एक निजी स्लीपर बस के दरवाजे पर खड़े व्यक्ति से समय पूछा, तो आरोपी ने उसे जबरन बस के अंदर खींच लिया। इसके बाद चालक और परिचालक ने चलती बस में महिला के साथ बारी-बारी से सामूहिक बलात्कार किया。 बताया जा रहा है कि बस करीब दो घंटे तक नांगलोई और रानी बाग जैसे इलाकों में घूमती रही।

End of Feed