VIDEO: ट्रेन की बोगी के नीचे छिपकर 250 KM का सफर किया तय; जांच के दौरान पकड़ा गया शख्स

Jabalpur: मध्य प्रदेश के जबलपुर रेलवे स्टेशन एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। जब रेल कर्मचारी दानापुर एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म पर रुकने के दौरान ट्रेन की जांच कर रहे थे तब उन्होंने बोगी के नीचे एक व्यक्ति को देखा, जिसने अपनी जान को खतरे में डालकर 250 किमी की यात्रा की। उस व्यक्ति को आरपीएफ को सौंप दिया गया है।

Jabalpur: मध्य प्रदेश के जबलपुर रेलवे स्टेशन से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। आप लोगों ने यात्रा की कई असामान्य खबरें पढ़ी और सुनी होंगी, लेकिन जबलपुर रेलवे स्टेशन में गुरुवार को उस वक्त ध्यान अपनी ओर खींचा जब एक व्यक्ति ट्रेन की बोगी के नीचे छिपकर इटारसी स्टेशन से जबलपुर पहुंचा।

Jabalpur Train Video

ट्रेन के नीचे छिपा शख्स

जबलपुर रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति को ट्रेन की बोगी के नीचे ने निकलते देख आप लोग भी अचंभित रह जाते। इसका घटना का वीडियो भी सामने आया है। तस्वीरों में आप देख पा रहे होंगे कि किस तरह एक व्यक्ति ट्रेन की बोगी के नीचे से निकल रहा है।

End of Feed