शहर

उत्तर मुंबई को मिलेगी नई पहचान; दहिसर में बनेंगे हजारों किफायती आवास, 20 साल पुरानी बाधा होगी खत्म

उत्तर मुंबई के दहिसर में बड़े बदलाव की तैयारी है, जहां हजारों लोगों को सस्ते आवास मिलने का रास्ता खुलने जा रहा है। लंबे समय से बाधा बने AAI रडार टावर को गोराई शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू होने से विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। केंद्र सरकार के आश्वासन के बाद क्षेत्र में पुनर्विकास और किफायती मकानों की उम्मीद और मजबूत हुई है।

Image

पीयूष गोयल (फाइल फोटो: पीटीआई)

Photo : PTI

Mumbai News: उत्तर मुंबई के दहिसर इलाके में हजारों लोगों के लिए सस्ते आवास निर्माण की तैयारी की जा रही है। अगले पांच वर्षों में खाली होने वाली जमीन पर किफायती घर बनाए जाने की योजना है। इसके साथ ही एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) का रडार टावर भी जल्द ही दहिसर से बोरीवली के गोराई क्षेत्र में स्थानांतरित किया जाएगा। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू और केंद्रीय मंत्री व उत्तर मुंबई से सांसद पीयूष गोयल ने इस संबंध में आश्वासन दिया है।

नई परियोजनाओं का रास्ता साफ

पीयूष गोयल ने कहा कि गोराई में AAI टावर के स्थानांतरण से वर्षों से अटकी हुई कई इमारतों की पुनर्विकास और नई परियोजनाओं का रास्ता साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य उत्तर मुंबई को ‘उत्तम मुंबई’ बनाना है।” बताया गया है कि केंद्रीय कैबिनेट से जल्द ही इस परियोजना को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। मंजूरी के बाद दहिसर में खाली पड़ी जमीन पर बड़े पैमाने पर सस्ते मकानों का निर्माण किया जाएगा। वहीं, अगले दो से तीन महीनों में AAI रडार टावर के निर्माण और शिफ्टिंग से जुड़ा बजट भी स्वीकृत होने की संभावना है। जमीन का आवंटन पहले ही हो चुका है और काम जल्द शुरू किया जाएगा।

पुरानी इमारतों का नवीनीकरण

नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर महौल ने बताया कि पिछले करीब 20 वर्षों से दहिसर ईस्ट में AAI का रडार टावर मौजूद था, जिसे गोराई शिफ्ट करने की मांग स्थानीय लोग लंबे समय से कर रहे थे। अब केंद्र सरकार से अनुमति मिलने के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय इस शिफ्टिंग प्रक्रिया को जल्द पूरा करेगा। रडार टावर के कारण दहिसर इलाके में कई पुरानी इमारतों का नवीनीकरण या पुनर्विकास प्रतिबंधित क्षेत्र के नियमों के चलते नहीं हो पा रहा था। टावर के स्थानांतरण के बाद इन परियोजनाओं को गति मिलेगी। साथ ही, खाली होने वाली जमीन पर हजारों किफायती घर बनाने की योजना से स्थानीय लोगों को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article