Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का बड़ा उलटफेर! विदर्भ में लू का ऑरेंज अलर्ट, तो कोंकण-पुणे समेत 13 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी

Maharashtra Weather Update 19 May: विदर्भ के वर्धा और यवतमाल में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, वहीं कोंकण समेत राज्य के 13 जिलों में आंधी और बिजली गिरने का येलो अलर्ट है।

Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में इस समय मौसम का मिजाज पूरी तरह से अस्थिर और अनपेक्षित हो गया है। राज्य के कुछ जिलों के नागरिक जहाँ पसीने और भीषण तपिश से बेहाल हैं, वहीं कुछ जिलों में आसमान में अचानक काले बादलों का डेरा और तेज आंधी-तूफान ने दस्तक दे दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए मौसमी सिस्टम के कारण राज्य में अगले कुछ घंटे बेहद संवेदनशील होने वाले हैं।

Maharashtra Weather today

वर्धा-यवतमाल में आसमान से बरसी आग

कोंकण और पश्चिमी महाराष्ट्र में बिजली गिरने का 'येलो अलर्ट' (Konkan Kolhapur Thunderstorm IMD Alert)

मौसम विभाग ने कोंकण क्षेत्र के रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में अगले कुछ घंटों के लिए चेतावनी जारी की है। इन तटीय इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने, बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है। इसके साथ ही, पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर और सतारा जिलों में दोपहर के बाद मौसम में अचानक बदलाव की आशंका को देखते हुए 'येलो अलर्ट' (Yellow Alert) जारी किया गया है। प्रशासन ने खेतों में कटी रखी अनाज और सब्जियों की फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखने के लिए किसानों को विशेष हिदायत दी है। इसके अलावा, हालांकि कोई आधिकारिक अलर्ट नहीं है, लेकिन पुणे, रायगढ़, अहिल्यानगर, सांगली, सोलापुर, बीड, नांदेड़, लातूर और धराशिव जिलों में भी गरज-चमक के साथ अचानक हल्की से मध्यम बौछारें पड़ने का अनुमान जताया गया है।

End of Feed