शहर

'किसी को भी मतदान करते समय गड़बड़ी नहीं करनी चाहिए, अन्यथा हम पैसा देते समय...' क्या बोल गए एकनाथ शिंदे

Eknath Shinde Statement: एकनाथ शिंदे ने हाल में हुई उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की सुलह का निकाय चुनाव पर किसी तरह का असर पड़ने की संभावना को खारिज कर दिया।

Image

एकनाथ शिंदे (फाइल फोटो: Facebook)

Eknath Shinde Statement: सत्तारूढ़ दलों के लिए मतदान करने और सरकारी धन जारी होने से जुड़ी और चेतावनी के रूप में देखी गई टिप्पणी में, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को कहा, 'किसी को भी मतदान करते समय गड़बड़ी नहीं करनी चाहिए, अन्यथा हम पैसा देते समय गड़बड़ी करेंगे।'

उन्होंने कहा, 'धनुष बाण' (शिवसेना का चिह्न) या 'कमल' (भाजपा का चुनाव चिह्न) पर बटन दबाएं। किसी को भी (मतदान करते समय) गड़बड़ी नहीं करनी चाहिए। अगर आप गड़बड़ी करेंगे तो हम पैसा देते समय गड़बड़ी करेंगे। चूंकि हम ठाणे शहर के वार्डों के विकास के लिए पैसे की कमी नहीं होने देंगे, इसलिए सभी से अनुरोध है कि वे धनुष-बाण और कमल के सामने बटन दबाएं।'

शिंदे का रोड शो चंदनवाड़ी, सिद्धेश्वर झील, लोकमान्य नगर डिपो और वर्तकनगर सहित प्रमुख केंद्रों से होकर गुजरा।

'मतदाता 'विकास, स्थिरता और विश्वास' को प्राथमिकता देंगे'

उन्होंने हाल में हुई उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की सुलह का निकाय चुनाव पर किसी तरह का असर पड़ने की संभावना को खारिज कर दिया।

उन्होंने दावा किया कि विपक्ष के पास ठोस मुद्दों का अभाव है और मतदाता 'विकास, स्थिरता और विश्वास' को प्राथमिकता देंगे।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!