महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ सप्लीमेंट्स में प्रतिबंधित सामग्री का भंडाफोड़, 26 ठिकानों पर छापेमारी

Maharashtra FDA Raid: FDA की जांच में हेल्थ सप्लीमेंट्स और विशेष आहार के लिए बनाए जाने वाले खाद्य पदार्थों में FSSAI द्वारा अस्वीकृत सामग्री के इस्तेमाल का बड़ा मामला सामने आया है। इस दौरान कुल 26 प्रतिष्ठानों और ठिकानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 1 करोड़ 90 लाख 83 हजार 531 रुपये मूल्य के खाद्य पदार्थ जब्त किए गए।

Maharashtra FDA Raid: महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने मिलावटी और नियमों का उल्लंघन कर बनाए जा रहे खाद्य पदार्थों के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। FDA आयुक्त तुकाराम मुंढे के निर्देश पर 'Safe Food, Safe Maharashtra' अभियान के तहत 13 नवंबर को राज्य के विभिन्न विभागों में एक साथ छापेमारी की गई। इस दौरान कुल 26 प्रतिष्ठानों और ठिकानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 1 करोड़ 90 लाख 83 हजार 531 रुपये मूल्य के खाद्य पदार्थ जब्त किए गए।

Maharashtra

महाराष्ट्र में FDA की छापेमारी (फोटो साभार- TNN)

हेल्थ सप्लीमेंट्स में प्रतिबंधित सामग्री का इस्तेमाल

FDA की जांच में हेल्थ सप्लीमेंट्स और विशेष आहार के लिए बनाए जाने वाले खाद्य पदार्थों में FSSAI द्वारा अस्वीकृत सामग्री के इस्तेमाल का बड़ा मामला सामने आया है। इनमें मुख्य रूप से Magnesium Acetyl Taurate और Nicotinamide Mononucleotide जैसे घटक शामिल हैं। इस मामले में राज्य के सात विभागों में 17 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई। हेल्थ सप्लीमेंट्स का कुल 1 करोड़ 38 लाख 95 हजार 852 रुपये का स्टॉक जब्त किया गया। सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। FDA ने खाद्य कारोबारियों को चेतावनी दी है कि बिना आवश्यक अनुमति के हेल्थ सप्लीमेंट्स का उत्पादन या बिक्री न करें। नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित या रद्द करने के साथ आपराधिक कार्रवाई भी की जाएगी।

End of Feed