LIVE
Prayagraj Mahakumbh Live: आज वित्त मंत्री आएंगी प्रयागराज, बीते दो दिन की तुलना में महाकुंभ में भीड़ कम
Prayagraj Mahakumbh Live: आज वित्त मंत्री आएंगी प्रयागराज, बीते दो दिन की तुलना में महाकुंभ में भीड़ कम
FEB 19, 2025 13:13 IST
महाकुंभ से लौट रही कार फतेहपुर में बस से टकराई
महाकुंभ से दर्शन कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी क्रूजर गाड़ी फतेहपुर में हाईवे पर खड़ी बस से टकरा गई। इस हादसे में गाड़ी में सवार एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। यह हादसा कल्याणपुर थाना क्षेत्र के सूर्या होटल के सामने हादसा हुआ।
FEB 19, 2025 12:12 IST
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज वरिष्ठ नेताओं के साथ करेंगे संगम स्नान
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बुधवार को वरिष्ठ नेताओं के साथ महाकुंभ में त्रिवेणी संगम घाट पर स्नान करेंगे। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि आज प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, वरिष्ठ नेताओं के साथ महाकुंभ में त्रिवेणी संगम पर स्नान करेंगे। इसके पहले राष्ट्रीय महासचिव और प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पांडे ने भी सपरिवार स्नान किया। अन्य नेताओं ने भी स्नान किया।
FEB 19, 2025 10:59 IST
महाकुंभ में आज वित्त मंत्री करेंगी पवित्र स्नान
महाकुंभ में बीते दो दिन की तुलना में आज भीड़ कम है। प्रयागराज में आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण महाकुंभ में स्नान के लिए आएंगी। वे संगम में स्नान के बाद गंगा पूजन कर सकती हैं।
FEB 19, 2025 09:26 IST
FEB 19, 2025 08:14 IST
FEB 19, 2025 06:17 IST
महाकुंभ में 37वें दिन 1.26 करोड़ लोगों ने लगाई डुबकी
प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ में अब तक 55 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई है। मेला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को शाम आठ बजे तक 1.26 करोड़ लोगों ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई और 13 जनवरी से 18 फरवरी तक स्नान करने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 55.56 करोड़ पहुंच गई है। राज्य सरकार की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, 55 करोड़ से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं का आना, किसी भी धार्मिक, सांस्कृतिक या सामाजिक आयोजन में मानव इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी सहभागिता है। यह महाकुंभ मेला 26 फरवरी (महाशिवरात्रि) तक चलेगा।
FEB 18, 2025 19:00 IST
26 फरवरी के बाद नहीं बढेगा कुम्भ
13 जनवरी से आयोजित महाकुंभ 26 फरवरी को समाप्त हो जाएगा। 26 तारीख के बाद उसे बढ़ाने की खबरों को जिलाधिकारी ने खारिज कर दिया है।
FEB 18, 2025 16:42 IST
3660 MLD साफ पानी गंगा में छोड़ा
महाकुंभ के दौरान गंगा को साफ बनाए रखने के लिए प्रयागराज नगर निगम और उत्तर प्रदेश जल निगम द्वारा जियो-ट्यूब तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। इस तकनीक से 23 अनटैप्ड नालों के अपशिष्ट जल को शोधित किया जा रहा है। 1 जनवरी से 4 फरवरी तक करीब 3660 MLD पानी साफ कर गंगा में छोड़ा गया है।
FEB 18, 2025 14:34 IST
54 करोड़ लोगों ने महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी
प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। यहां हर दिन 1 करोड़ लोग स्नान कर रहे हैं। 13 जनवरी को शुरू हुए महाकुंभ में अभी तक में 54 करोड़ लोगों ने डुबकी लगाई है।
FEB 18, 2025 12:54 IST
प्रयागराज के सभी एंट्री प्वाइंट पर भीषण जाम
महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। यहां भारी संख्या में लोग स्नान करने के लिए पहुंच रहे हैं। बढ़ती भीड़ के कारण प्रयागराज के सभी 7 एंट्री पॉइंट पर जाम लगा हुआ है।
FEB 18, 2025 12:19 IST
FEB 18, 2025 11:16 IST
FEB 18, 2025 10:29 IST
इंटरनेशनल बर्ड फेस्टिवल का आज आखिरी दिन
महाकुंभ में 16 फरवरी से इंटरनेशनल बर्ड फेस्टिवल शुरू हुआ था। जिसका आज आखिरी दिन है। इसमें करीब 200 प्रजातियों के पक्षियों को दिखाया जा रहा है। यहां पर अफगानिस्तान, साइबेरिया समेत 10 से अधिक देशों के साइबेरियन पक्षियों को देख सकते हैं। इस फेस्टिवल के दौरन अनेक प्रतियोगिताएं भी हो रही हैं। जिनमें पेंटिंग, फोटोग्राफी, स्लोगन लेखन, प्रश्नोत्तरीय, वाद-विवाद आदि शामिल हैं।
FEB 18, 2025 10:29 IST
भीड़ के कारण 20 फरवरी तक स्कूल बंद
प्रयागराज में महाकुंभ स्नान के लिए आ रहे श्र्धालुओं की भारी भीड़ के चलते 20 फरवरी तक इंडरमीडिएट तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। वहीं महाकुंभ में तैनात अधिकारियों की ड्यूटी भी 27 फरवरी तक बढ़ाई गई है।
FEB 18, 2025 10:29 IST
महाकुंभ में सफाई कर्मियों को बांटी गई पीपीई किट
महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर-सात में केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मंडप में सोमवार को सफाई कर्मचारियों को नमस्ते योजना के तहत पीपीई किट और आयुष्मान कार्ड वितरित किया गया। केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्यमंत्री बी एल वर्मा ने कार्यक्रम में कहा, ‘‘ नमस्ते योजना के तहत अभी तक सीवर सेप्टिक टैंक की सफाई करने वाले 65,060 कर्मचारियों का प्रोफाइल तैयार किया जा चुका है और 32,734 कर्मचारियों को पीपीई किट प्रदान की गयी है और 15,153 कर्मचारियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया जा चुका है।’’
FEB 18, 2025 10:29 IST
कई केंद्रीय मंत्रियों ने सोमवार को लगाई डुबकी
सोमवार को आम श्रद्धालुओं के साथ ही कई केंद्रीय मंत्रियों और अन्य विशिष्ट लोगों ने भी संगम में डुबकी लगाई जिनमें केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉक्टर मनसुख मांडविया, केंद्रीय राज्यमंत्री एस.पी. सिंह बघेल और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस शामिल थे।
FEB 18, 2025 10:29 IST
महाकुंभ में सोमवार को 1.35 करोड़ लोगों ने लगाई डुबकी
महाकुंभ में आम दिनों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को शाम आठ बजे तक 1.35 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई। मेला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 13 जनवरी से अभी तक कुल 54.31 करोड़ से अधिक लोग महाकुंभ में स्नान कर चुके हैं।
