पर्यटन ग्राम से आर्ट एंड क्राफ्ट तक, MP Travel Mart में दिखी मध्य प्रदेश की समृद्ध विरासत, 177 स्टॉल बने आकर्षण

Madhya Pradesh Travel Mart 2026 : मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में 177 स्टॉल के जरिए राज्य के पर्यटन, हॉस्पिटेलिटी, ग्रामीण होमस्टे, कला और संस्कृति को प्रदर्शित किया गया। आयोजन से वैश्विक पहचान की उम्मीद है।

Madhya Pradesh Travel Mart 2026 : भोपाल में आयोजित मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 के दूसरे दिन कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में एग्जिबिशन का शुभारंभ किया गया। मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल और केंद्रीय पर्यटन सचिव भुवनेश कुमार ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्य सचिव ने कहा कि मध्य प्रदेश में पर्यटन का लगातार विस्तार हो रहा है और पर्यटकों की संख्या भी बढ़ रही है। राज्य के पर्यटन और हॉस्पिटेलिटी सेक्टर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के लिए ट्रैवल मार्ट को महत्वपूर्ण मंच बताया गया।

Madhya Pradesh Travel Mart 2026

भोपाल में आयोजित हुआ मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026

प्रदर्शनी में देश-विदेश से आए ट्रैवल-टूर ऑपरेटर्स, होटल व्यवसायियों और होमस्टे संचालकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्य सचिव ने विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण किया और पर्यटन से जुड़े कारोबारियों से उनके पैकेज, योजनाओं और मध्य प्रदेश में पर्यटन विस्तार की संभावनाओं पर चर्चा की।

End of Feed