शहर

दिल्ली की युवती से लखनऊ में सामूहिक दुष्कर्म, तीन युवकों पर आरोप, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 4 टीमें गठित

Lucknow Rape Case: लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में दिल्ली की एक युवती ने शिवम यादव और उसके दो साथियों पर रेप का आरोप लगाया है। जीरो एफआईआर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

Image

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में रेप केस दर्ज

Photo : iStock

Lucknow Rape Case: लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में रेप का मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच तेज हो गई है। दिल्ली की रहने वाली एक युवती ने शिवम यादव और उसके दो साथियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में आनंद विहार जीआरपी, नई दिल्ली से जीरो एफआईआर भेजी गई थी, जिसके बाद लखनऊ पुलिस (Lucknow Crime) ने केस अपने यहां दर्ज किया।

पुलिस केस दर्ज कर शुरू की जांच

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जौनपुर निवासी शिवम यादव, सनी यादव और शिवम के एक अन्य साथी ने उसके साथ गलत काम किया। जांच में सामने आया कि घटना का स्थान लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में आता है। इसके बाद स्थानीय थाने में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि पीड़िता और मुख्य आरोपी शिवम यादव एक-दूसरे को पिछले चार से पांच सालों से जानते थे।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने चार अलग-अलग टीमों का गठन

दोनों के बीच दूर का रिश्तेदारी संबंध होने की बात भी सामने आई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने चार अलग-अलग टीमों का गठन किया है। ये टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ तकनीकी साक्ष्य भी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वहीं इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में भी चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Manish Yadav
मनीष यादवauthor

साल 2011 था जब इंद्रप्रस्थ से पत्रकारिता के सफर की सीढ़ियां चढ़ना शुरू किया । कुछ साल जयपुर रहा और अब ठिकाना अवध है। माइक पकड़ कर कोशिश करता हूं कि आम की आवाज खास के कानो तक पहुंचा पाऊं उम्मीद रहती है इससे हल निकलेगा ।

और पढ़ें
End of Article