लखनऊ

रजिस्ट्री के बहाने युवक ने महिला से निकाहनामा पर कराए साइन, दो बहनों ने भी दिया साथ; FIR दर्ज

लखनऊ के चिनहट इलाके की एक महिला ने एक युवक पर धोखाधड़ी से निकाह करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसे जमीन की रजिस्ट्री के बहाने निकाहनामा पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया गया। इस मामले में महिला की दो बहनों ने भी आरोपी का साथ दिया।

Image

लखनऊ में महिला से निकाहनामे पर कराए हस्ताक्षर (फोटो - AI Image)

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से धोखाधड़ी का एक अनोखा ही मामला सामने आया है। यहां के चिनहट क्षेत्र में एक महिला ने एक युवक पर धोखे से निकाह करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि युवक ने उसके साथ धोखे से निकाह कर लिया।

महिला का आरोप है कि कासगंज के गंजडुंडवारा के रहने वाले आरोप मुसैफ ने उसे जमीन की रजिस्ट्री के बहाने निकाहनामा पर साइन करने के लिए मजबूर किया। आरोपी ने महिला की दो बहनों को आर्थिक मदद का लालच दिया तो वह भी उसकी साजिश में शामिल हो गईं।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार महिला ने बताया कि मुसैफ ने 30 नवंबर 2023 को उनके साथ निकाह किया और उसकी बहनों को भी ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। मुसैफ ने उन पर दबाव डाला कि वे अपने पति को छोड़कर उसके साथ निकाह कर लें। डर के मारे, दोनों बहनें उसकी साजिश में शामिल हो गईं।

मुसैफ ने 22 मई को एक फर्जी कोर्ट में ले जाकर महिला से फर्जी निकाहनामा पर साइन कराए और फिर तीनों को कैसरबाग मस्जिद ले जाकर काजी से निकाहनामा पर हस्ताक्षर करवा लिए। कैसरबाग पुलिस ने महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article