UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय है। पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना है। कहीं हल्की बारिश दर्ज की जा रही है तो वहीं कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा आईएमडी ने आज कहीं-कहीं बादल गरजने और बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में 11 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इस बीच शनिवार को मौसम विभाग ने 51 जिलों में बहुत भारी और भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया। इस दौरान पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश होगी। यूपी में हो रही बारिश से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। आइए आपको बताएं किन जिलों में आईएमडी ने ऑरेंज और किन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है -
यूपी के 51 जिलों में जारी भारी बारिश का अलर्ट
यूपी के 21 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तर प्रदेश के 21 जिलों में मौसम विभाग ने बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, खीरी, हरदोई, सीतापुर, बहरचई, श्रावस्ती, बाराबंकी, बलरामपुर, गोंडा, बस्ती, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर और संतकबीर नगर जिला शामिल है।
यूपी के 30 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
मुजफ्फरनगर, ज्योतिबाफुले नगर, बदायूं, मेरठ, महामायानगर, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, कांशीराम नगर, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, जालौन, कानपुर देहात, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, अंबेडकर नगर, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया और गाजीपुर में मौसम विभाग ने भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम में लगातार हो रहे बदलाव और मानसूनी बारिश के बीच लोगों को वज्रपात से सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज कहीं-कहीं बिजली गिरने की संभावना है। ऐसे में लोगों को पेड़ के नीचे खड़े होने के लिए मना किया गया है। भारी बारिश के कारण बाढ़ की संभावना भी बढ़ जाती है, इसलिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों, नदियों और नहरों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
