UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी है। यहां धूप की तपिश और लू के थपेड़े सहना मुश्किल होता जा रहा है। यूपी के सभी जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। चिलचिलाती गर्मी में लोग पंखे और एसी के सहारे समय काट रहे हैं। पंखे, कूलर और एसी को छोड़कर कोई भी बाहर नहीं निकलना चाहता है। लू के कारण यूपी की सड़कें और गलियां दोपहर के समय खाली पड़ी रहती हैं। यहां के लोगों बस अब बारिश के इंतजार में है। कब बारिश होगी और कब इस झुलसा देने वाली गर्मी से राहत मिलेगी। यूपी में मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया है।
आग की भट्टी बना यूपी, 16 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने यूपी के 16 जिलों में रेड अलर्ट, 21 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 31 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में यूपी के अधिकतर इलाकों में लू की स्थिति बने रहने की आशंका जताई है। वहीं कुछ इलाके ऐसे भी हैं जहां 18 जून और 19 जून को बूंदाबांदी होने के आसार हैं। उसके बाद यूपी में मानसून की दस्तक होगी। भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे यूपी के लोगों को बारिश होने से राहत मिलेगी। आइए आपको बताएं किन जिलों में जारी मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया है।
ये भी पढ़ें - Delhi-NCR Weather Today: गुड न्यूज! लोगों को भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, दिल्ली में बरसेंगे मेघ, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल
यूपी के इन जिलों में लू का रेड अलर्ट
यूपी के बहराइच, गोंडा, बस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, औरैया, इटावा, कानपुर देहात, कानपुर नगर, फतेहपुर, बांदा, कौशांबी, प्रयागराज, चित्रकूट में मौसम विभाग ने लू का रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में भीषण गर्मी के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज गर्म हवाएं चल सकती हैं।
यूपी के इन जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट
यूपी के श्रावस्ती, सीतापुर, बाराबंकी,अयोध्या, अमेठी, रायबरेली, उन्नाव,लखनऊ, जौनपुर, वाराणसी, संतरबीदास नगर, मिर्जापुर, जौलान, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, कन्नौज, एटा, महामाया नगर, मथुरा में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
यूपी के इन जिलों में लू का येलो अलर्ट
रेड और ऑरेंज अलर्ट के अलावा यूपी के कई जिलों में लू का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इन जिलों में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत,मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, बदायूं, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, खीरी, हरदोई, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बलिया,मऊ, गाजीपुर, आजमगढ़, सुल्तानपुर, अमबेड़कर नगर और अन्य कई जिले शामिल हैं।
कब होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, यूपी में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। लेकिन 20 से 24 जून के बीच प्रदेश में मानसून दस्तक दे सकता है। धीरे-धीरे मानसून उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में जल्द यूपी में मानसूनी बारिश बरसेगी और लोगों को भीषण गर्मी के राहत मिलेगी।
