पटना

बिहार में सता रही उमस भरी गर्मी, इस दिन से फिर रफ्तार पकड़ेगा मॉनसून, होगी झमाझम बारिश

आज का मौसम बिहार, 18 July 2024 Bihar mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में 20 जुलाई से मॉनसून फिर से सक्रिय होगा। सावन शुरू होते ही यहां पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश शुरू होने का अनुमान है। आइए जानते हैं कि आज बिहार में कैसा मौसम रहेगा?

Image

बिहार में आज मौसम

KEY HIGHLIGHTS
  • मॉनसून की धीमी रफ्तार से उमस भरी गर्मी
  • 20-21 जुलाई से बिहार के कई हिस्सों में होगी भारी बारिश
  • सावन आते ही पूरे बिहार में होगी झमाझम बारिश

Bihar Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में मॉनसून के कमजोर पड़ने के बाद एक बार फिर गर्मी ने जोर दिखाना शुरू कर दिया है। यहां के अधिकतर जिलों में उमस भरी गर्मी लोगों को सता रही है। मॉनसून की रफ्तार धीमी होने से तापमान भी बढ़ रहा है और वातावरण में उमस बनी हुई है। लेकिन शुक्रवार से बिहार के कुछ इलाकों में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से मौजूदा मौसम प्रणाली में बदलाव होने वाला है। इसके कारण एक बार फिर मॉनसून को रफ्तार मिलनी शुरू हो जाएगी। जिसके बाद फिर से बिहार में जोरदार बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।

20 जुलाई से फिर एक्टिव होगा मॉनसून

बिहार में 20 जुलाई से मौसम करवट लेना शुरू करेगा और एक बार फिर से मॉनसून एक्टिव होगा। फिलहाल पटना समेत बाकी जिलों में बारिश के आसार नहीं है। आज प्रदेश में आंशिक बादल छाए रहेंगे। धूप निकलने से दोपहर बाद उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी। आज प्रदेश के सभी भागों के एक या दो स्थानों पर छिटपुट बारिश हो सकती है। वहीं सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, सुपौल, अररिया, किशनगंज एवं कटिहार और दक्षिण भागों के एक या दो स्थानों पर बादल गरजने और व्रजपात की संभावना है।

इस वजह से होगा मौसम में बदलाव

मौसम विभाग के अनुसार 19 जुलाई के आसपास पश्चिम मध्य और उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक ताजा निम्न दवाब क्षेत्र बनने के आसार है। जिससे मॉनसून को फिर से एक्टिव होने में मदद मिलेगी। जिसके बाद सावन आते ही पूरे बिहार में झमाझम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 20-21 जुलाई से बिहार के कई हिस्सों में फिर से भारी बारिश शुरू हो सकती है। 23 जुलाई तक प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में अति भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

22-23 जुलाई को इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार बिहार के नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय और लखीसराय, बक्सर, भोजपुर, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, जहानाबाद, नवादा में कई स्थानों पर 22 जुलाई को बारिश होने की संभावना है। वहीं 23 जुलाई को सारण, सिवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण में कई जगहों पर बारिश हो सकती है। इसके अलावा बक्सर, लखीसराय, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, बांका, भोजपुर, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, जहानाबाद, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय जिलों में भी बारिश होने की आशंका है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारी author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article