UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 27-July-2025: उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। एक बार फिर यूपी में मानसून एक्टिव हो चुका है। जिसके चलते प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा रही है। कुछ जिलों में तेज बारिश भी देखने को मिल रही है। शनिवार को भी प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई शहरों में जोरदार बारिश दर्ज की गई है। आज भी यूपी के कुछ जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही बादल गरजने, बिजली गिरने और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की भी चेतावनी कई जिलों में दी गई है।
यूपी में आज मौसम कैसा रहेगा?
मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान दोनों हिस्सों में मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है। साथ ही 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। आईएमडी के अनुसार यूपी में आज आगरा, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, बांदा और चित्रकूट में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में मेघगर्जन-वज्रपात का अलर्ट
गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा,अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, औरैया, बिजनौर, इटावा, झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बागपत, मेरठ, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर।
यूपी में आने वाले दिनों में मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार यूपी में तेज बारिश का सिलसिला जाने वाले दिनों में भी जारी रहने की संभावना है। प्रदेश में कल यानी सोमवार को पश्चिमी हिस्से में आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। साथ ही बादल गरजने और बिजली गिरने की भी संभावना है। वहीं पूर्वी यूपी में मेघगर्जन-वज्रपात के साथ ही कुछ जगहों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 29 और 30 जुलाई को भी पूर्वी यूपी में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि पश्चिमी यूपी में सिर्फ 29 जुलाई तक ही भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं तापमान की बात करें तो यूपी में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव आने के आसार नहीं हैं।
