UP Ka Mausam 26-Sep-2026: उत्तर प्रदेश में मौसम अजब-गजब चला चल रहा है। कभी तेज धूप को कभी बादलों की गड़गड़ाहट देखने को मिल रही है। प्रदेश में तेज धूप खिल रही है और तापमान भी बढ़ने लगा है। गर्मी से लोग परेशान नजर आ रहे हैं। लेकिन आज कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद की जा रही है। क्योंकि आज मौसम विभाग ने यूपी के करीब 17 जिलों में बादल गरजने और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में मौसम साफ बना रहेगा और तापमान भी बढ़ेगा।
आज यूपी में कैसा रहेगा मौसम का हाल
आज यूपी में बादलों की गड़गड़ाहट और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। उतार-चढ़ाव भरे इस मौसम में लोग गर्मी से परेशान नजर आ रहे है। धूप की तपिश मई-जून वाली गर्मी का एहसास दे रही है। इस गर्मी से अब बस बारिश ही राहत दिला सकती है। मौसम विभाग ने आज यूपी के 17 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।
यूपी के इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने आज यूपी के कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई है। आज हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, अमेठी, रायबरेली, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रतापगढ़ और संत रविदास नगर में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ वज्रपात की आशंका है। साथ ही कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही है। इससे लोगों को कुछ हद तक गर्मी से राहत मिलेगी।
आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल
आईएमडी की मानें तो 27 सितंबर से 1 अक्टूबर तक प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है। यहां मौसम साफ बना रहेगा और लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। आमतौर पर नवरात्रि के दौरान मौसम बदलने लगता है और हल्की ठंडक महसूस की जाती थी, लेकिन इस साल नवरात्रि के दौरान तेज धूप और गर्मी महसूस की जा रही है। इस प्रकार की मौसमी गतिविधियों को देखते हुए दीपावली और छठ तक मौसम में गर्माहट बने रहने के आसार हैं।
