UP Ka Mausam 09-Oct-2025: उत्तर प्रदेश में मौसम की चाल बदलने लगी है। बीते कुछ दिन से हो रही बारिश से अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में भी कमी दर्ज की गई है। यूपी में अब सर्दियों ने दस्तक दे दी है। सुबह और शाम के दौरान ठंड महसूस की जा रही है। मौसमी गतिविधियों को देखते हुए माना जा रहा है कि दिवाली तक अच्छी-खासी ठंड की शुरुआत होगी। सुबह-शाम में हो रही ठंड को देखते हुए लोगों ने शॉल और जैकेट निकाल ली है। यूपी वासियों ने सर्दियों के कपड़े और कंबल निकाल लिए हैं और उन्हें धूप लगाने का काम शुरू कर दिया है ताकि भीषण सर्दी के दौरान परेशानी का सामना न करना पड़े। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज यूपी में मौसम का हाल, क्या आज भी यूपी में होगी बरसात, यहां जानें मौसम में संबंधित सारे जबाव।
यूपी में मौसम का हाल (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)
क्या आज यूपी में बारिश होगी?
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, यूपी में बारिश का दौर थम गया है। आईएमडी ने पूरे प्रदेश को ग्रीन जोन में रखा है। इसका अर्थ यह है कि आज यूपी के किसी भी जिले में आंधी-तूफान, बारिश आदि का कोई अलर्ट नहीं है। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।
यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ की रिपोर्ट के अनुसार, आज यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। तेज धूप खिली रहेगी और हल्की हवाएं चल सकती है। तेज धूप से मौसम पर कोई खास प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा। धूप की तपिश से लोगों को गर्मी का एहसास नहीं होगा और
आगामी दिनों में मौसम की स्थिति कैसी रहेगी?
मौसम गतिविधियों को देखते हुए अगले तीन दिन तक प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है। लेकिन आगामी तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। हालांकि अधिकतम तापमान सामान्य बना रहेगा। 10 और 11 अक्टूबर को भी मौसम सामान्य बना रहेगा। लोगों को सुबह-शाम ठंडक का एहसास होगा और दोपहर के समय गर्मी महसूस होगी।
