लखनऊ

Lucknow News: हलाल सर्टिफिकेट देने वाली कंपनियों को यूपी STF का नोटिस, 7 दिन के अंदर देना होगा जवाब

यूपी STF ने हलाल सर्टिफिकेट जारी करने वाली संस्थाओं को नोटिस जारी किया है। इससे पहले योगी सरकार ने प्रदेश में हलाल सर्टिफाइड खाद्य उत्पादों के उत्पादन, भंडारण, वितरण और बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया था।

Image

हलाल सर्टिफिकेट देने वाली संस्थाओं को यूपी STF का नोटिस

Photo : Times Now Digital

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में हलाल सर्टिफिकेट वाले सामानों पर रोक लगाए जाने के बाद अब आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब इस प्रकार का सर्टिफिकेट बांटने वाली संस्थाओं को यूपी STF ने नोटिस जारी किया है। यूपी एसटीएफ ने 4 संस्थाओं और संस्थाओं के डायरेक्टर समेत 12 को नोटिस जारी किया है।

यूपी एसटीएफ ने नोटिस में पूछे कई सवाल

  • संस्थाओं को सर्टिफिकेट जारी करने के अधिकार कहां से मिले?
  • क्या आपकी संस्थाओं को कोई लैब है?
  • यदि लैब है तो वहां काम करने वालों ने कहां से ट्रेनिंग ली?
  • हलाल सर्टिफिकेट देने की क्यों जरूरत पड़ी?
यूपी एसटीएफ ने इन संस्थाओं से सात दिन के अंदर नोटिस का जवाब मांगा है। बता दें, 17 नवंबर को हजरतगंज थाने में हलाल सर्टिफिकेशन करने वाली कंपनियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। अगले दिन योगी सरकार ने हलाल सर्टिफाइड खाद्य उत्पादों के उत्पादन, भंडारण, वितरण और बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध भी लगा दिया और इस पूरे मामले की जांच यूपी एसटीएफ को सौंप दी थी।
Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article