लखनऊ

राज्य मंत्री सोनम किन्नर ने की इस्तीफे की पेशकश, यूपी सरकार के कार्यों से जताई नाराजगी

यूपी किन्नर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष सोनम किन्नर ने सरकार के प्रति नाराजगी जताई है और अपने पद से इस्तीफे की पेशकश की है। वह दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री हैं।

Image

सोनम किन्नर/फाइल फोटो।

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • यूपी सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री हैं सोनम किन्नर।
  • सरकार के अधिकारियों पर मनमानी का आरोप।
  • सोनम किन्नर सरकार के कामकाज से नाराज।

Sonam Kinnar: उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त सोनम किन्नर ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफे की पेशकश की। वह यूपी किन्नर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने राज्य सरकार के प्रति अपनी नाराजगी जताई है। इसके साथ ही उन्होंने कई विस्फोटक बयान दिए हैं।

सोनम किन्नर ने इस्तीफे की पेशकश की

सोनम किन्नर ने आरोप लगाया कि सुनवाई न होने के कारण इस्तीफा दे रही हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि सरकार से इस्तीफा दे रही हूं, संगठन के लिए काम करूंगी। इसलिए, सरकार द्वारा मिले आवास को खाली कर रही हूं। उन्होंने सरकारी अधिकारी पर मनमानी का भी आरोप लगाया है।

अधिकारी पर मनमानी का आरोप

उनका कहना है कि सरकारी अधिकारी उनकी नहीं सुनते हैं और अपनी मनमानी करते हैं। साथ ही समस्या की सुनवाई नहीं होती है। इस वजह से वह अपने पद से इस्तीफा देने के लिए राजभवन पहुंची थी, लेकिन राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात नहीं हो पाई। सोनम किन्नर ने कहा कि जल्द ही राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात करके इस्तीफा दूंगी।

राज्यपाल से नहीं हुई मुलाकात

सोनम किन्नर ने कहा कि संगठन से सरकार है। संगठन ने हमें बनाया है। हमने संगठन को तैयार किया है। संगठन सर्वोपरि है न कि सरकार। उन्होंने कहा कि मैं आज इस्तीफा देने गई थी, लेकिन राज्यपाल नहीं मिलीं। उन्होंने कहा कि कहीं जाती हूं तो डीएम नहीं मिलते हैं। जब कोई सुनवाई नहीं होती, तो ऐसे पद से क्या फायदा।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!