लखनऊ

Rajya Sabha Election: डॉ. दिनेश शर्मा ने राज्यसभा सीट के लिए भरा नामांकन, सीएम योगी भी रहे मौजूद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 5, 2023, 04:18 PM IST

rajya sabha election: उपचुनाव में डॉ दिनेश शर्मा का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। राज्यसभा की यह सीट बीते जून में भाजपा सांसद हरद्वार दुबे के निधन से खाली हुई है।

Image

उपचुनाव में डॉ दिनेश शर्मा का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है

उत्तर प्रदेश में एक सीट के लिए हो रहे राज्यसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी डॉ. दिनेश शर्मा ने नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन के समय स्वयं सीएम योगी भी मौजूद रहे। सीएम योगी के साथ ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया गया।

नामांकन से पूर्व सीएम योगी ने भाजपा मुख्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज शिक्षक दिवस है और इस अवसर पर एक शिक्षक के रूप में दिनेश शर्मा जी राज्यसभा के उपचुनाव के लिए अपना नामांकन करने जा रहे हैं। शिक्षक दिवस पर आप सबको बधाई देते हुए ह्दय से उनका अभिनंदन करता हूं। दिनेश शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते हुए संगठन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर अपनी शानदार पारी को आगे बढ़ाया है।

' लखनऊ के महापौर के रूप में भी उन्होंने बेहतरीन कार्य किया है'

प्रदेश के अध्यक्ष के रूप में, लखनऊ के महापौर के रूप में भी उन्होंने बेहतरीन कार्य किया है। 2017 से 2022 के बीच में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद उप मुख्यमंत्री के दायित्व के साथ ही माध्यमिक और उच्च शिक्षा विभागों की जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए कई अहम कदम उठाए।

आज पार्टी ने उन्हें राज्यसभा उपचुनाव में अपने प्रत्याशी के रूप में उतारा है। डॉ. दिनेश शर्मा जी पंडित दीन दयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेई जी के मूल्यों और सिद्धांतों से सदैव जुड़े रहे हैं। इस अवसर पर डॉ. दिनेश शर्मा जी को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पूरे केंद्रीय मंत्रिमंडल और पार्टी के प्रति आभार प्रकट करता हूं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article