लखनऊ

Delhi Blast: यूपी ATS की बड़ी जांच, जैश मॉड्यूल की वुमन विंग हेड शाहीन के संपर्क वाली महिला डॉक्टर्स निशाने पर

लाल किले ब्लास्ट मामले में तार खंगालते हुए यूपी एटीएस की टीम जैश-ए-मोहम्मद की महिला विंग 'जमात उल मोमिनात' की हेड डॉ शाहीन के नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है। एटीएस शाहीन के संपर्क में रही महिला डॉक्टरों की जांच कर रही है।

Delhi Red Fort Blast

यूपी एटीएस के निशाने पर जैश मॉड्यूल की वुमन विंग हेड शाहीन के संपर्क वाली महिला डॉक्टर्स

यूपी एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) लाल किला ब्लास्ट मामले के तार खंगालते हुए जैश-ए-मोहम्मद की महिला विंग 'जमात उल मोमिनात' की हेड डॉ शाहीन के नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है। ATS लखनऊ, कानपुर और सहारनपुर सहित कई क्षेत्रों में उन महिलाओं को लेकर जानकारी जुटा रही है जो शाहीन के संपर्क में रही हैं। यह इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि पाकिस्तान में बैठे इसके हैंडलर ने शाहीन को अन्य महिलाओं को इस आतंकी संगठन से जोड़ने के निर्देश दिया थे। यही कारण है कि ATS अब शाहीन के साथ काम करने वाली महिला डॉक्टर के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। इस बीच शाहीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और उसके पिता- भाई से मिली जानकारी के आधार पर महिला डॉक्टर के बारे में जानकारी मिली है। पुलिस उन तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

शाहीन का जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ाव

इस जांच में डॉ शाहीन के निजी जीवन से जुड़ी जानकारी भी सामने आई है। शाहीन के पिता ने बताया था कि शाहीन ने पहले महाराष्ट्र में शादी की थी, लेकिन कुछ साल पहले उसका तलाक हो गया। तलाक के बाद, शाहीन हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल फलाह विश्वविद्यालय से जुड़ गई और वहां अकेले रह रही थी।

उसकी गतिविधियां तब और संदिग्ध हो गई जब उसका जुड़ाव आतंकी गतिविधियों से सामने आया। जमात उल मोमिनात की प्रमुख वर्तमान में सादिया अजहर है, जो यूसुफ अजहर की पत्नी है। यूसुफ अजहर उन लोगों में से एक था जो 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मारा गया था और वह कंधार हाईजैक में भी शामिल रह चुका था।

डॉ शाहीन का अजहर मसूद की बहन से सीधा संपर्क

खुलासे के अनुसार, आतंकी विंग जमात उल मोमिनात आईएस (इस्लामिक स्टेट) के पैटर्न पर काम कर रहा है। जांच में यह भी पता चला है कि डॉ शाहीन का जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर की बहन सादिया मसूद (सादिया अजहर) से सीधा संपर्क था। बताया जा रहा है कि सादिया पाकिस्तान में जैश की महिला विंग की हेड है। यह संगठन, ब्लास्ट से करीब 15 दिन पहले ही मौलाना मसूद अजहर द्वारा जमान-उल-मोमिनात नाम से गठित किया गया था।

जानकारी के अनुसार, जमात उल मोमिनात की प्रमुख वर्तमान में सादिया अजहर है, जो यूसुफ अजहर की पत्नी है। यूसुफ अजहर उन लोगों में से एक था जो 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मारा गया था और वह कंधार हाईजैक में भी शामिल रह चुका था। यह सीधा संपर्क भारत में आतंकी मॉड्यूल को खड़ा करने की शाहीन की भूमिका को और भी अधिक संदिग्ध बनाता है। एटीएस अब इन सभी कड़ियों को जोड़कर शाहीन के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने में जुटी है।

लेटेस्ट न्यूज

मनीष यादव
मनीष यादव Author

साल 2011 था जब इंद्रप्रस्थ से पत्रकारिता के सफर की सीढ़ियां चढ़ना शुरू किया । कुछ साल जयपुर रहा और अब ठिकाना अवध है। माइक पकड़ कर कोशिश करता हूं कि आम... और देखें

End of Article