UP: 1440 छात्रों को अटल आवासीय विद्यालयों में मिलेगा प्रवेश, प्रिंसिपल एवं स्टाफ की नियुक्ति जल्द

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Dec 1, 2022, 05:24 PM IST

Atal Awasiya Vidyalaya: उत्तर प्रदेश के सभी मंडलों में अटल आवासीय विद्यालय स्थापित किए जाने की कार्रवाई राज्य सरकार द्वारा की जा रही है। पूरे प्रदेश में आगामी एकेडमिक सेशन में 1440 छात्रों को अटल आवासीय विद्यालयों में प्रवेश दिया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • सीएम योगी के निर्देश पर आगामी सेशन में 18 मंडलों में खुलेंगे अटल आवासीय विद्यालय
  • प्रत्येक अटल आवासीय विद्यालय में 80 छात्रों को दिया जाएगा प्रवेश
  • अब तक 7 अटल आवासीय विद्यालय बनकर हो चुके हैं तैयार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी एकेडमिक सेशन में 1440 छात्रों को अटल आवासीय विद्यालयों में प्रवेश दिया जाएगा। प्रत्येक विद्यालय में 2 सेक्शन में कुल 80 छात्रों को प्रवेश दिए जाने की तैयारी है। इसके लिए प्रदेश के विभिन्न 18 मंडलों में अटल आवासीय विद्यालय तैयार किए जा रहे हैं। इनमें से 7 बनकर पूरी तरह तैयार हैं। यदि किसी वजह से समय पर बाकी विद्यालय तैयार नहीं हो सके तो बाकी बच्चों को करीब के फंक्शनल आवासीय विद्यालय में प्रवेश दिलाया जाएगा। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र के समक्ष हुई हाई लेवल मीटिंग में यह जानकारी दी गई है। प्रिंसिपल एवं स्टाफ की नियुक्ति की प्रक्रिया भी जल्द शुरू कर दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में कहा था कि अटल आवासीय विद्यालय के निर्माण की बड़ी कार्रवाई को सरकार ने अपने हाथों में लिया है। प्रदेश के सभी मंडलों में अटल आवासीय विद्यालय स्थापित किए जाने की कार्रवाई राज्य सरकार द्वारा की जा रही है। प्रथम चरण में प्रदेश की 18 कमिश्नरी में 18 अटल आवासीय विद्यालय प्रदेश में स्थापित करने जा रहे हैं। प्रदेश की 18 कमिश्नरी मुख्यालय पर 12 से 15 एकड़ के क्षेत्रफल में ये विद्यालय बनेंगे।

UP: 1440 छात्रों को अटल आवासीय विद्यालयों में मिलेगा प्रवेश, प्रिंसिपल एवं स्टाफ की नियुक्ति जल्द

जून 2023 तक पूरी होगी प्रवेश प्रक्रिया

End of Feed