Lucknow: होली पर यात्रियों के लिए राहतभरी खबर, तीन हजार रोडवेज बसें लगाएंगी अतिरिक्त फेरे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 19, 2023, 03:05 PM IST

UP Roadways: उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की बसें होली के त्योहार पर 3000 अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। यह बसें दोगुने चक्कर लगाकर यात्रियों को उनके गंतव्य तक ले जाने का काम करेंगी, ताकि यात्रियों को त्योहार पर अपने घरों तक पहुंचने में परेशानी का सामना ना करना पड़े। होली पर अतिरिक्त फेरे लगाने वाले बस ड्राइवर और कंडक्टरों को प्रोत्साहन भत्ता भी मिलेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • होली पर 3000 अतिरिक्त फेरे लगाएंगी रोडवेज बसें
  • दोगुने चक्कर लगाकर यात्रियों को उनके गंतव्य तक ले जाएंगी बसें
  • इन सभी बस ड्राइवर और कंडक्टरों को दिया जाएगा प्रोत्साहन भत्ता


UP Roadways: आठ मार्च को होली का त्योहार है। ऐसे में दूसरे शहरों या राज्यों में कमाने के लिए यूपी के लोग होली का त्योहार मनाने के लिए घर आएंगे। यह लोग ट्रेन या फिर बसों का सहारा भी लेंगे। ऐसे में रेलवे और उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने पहले से ही कमर कस ली है। परिवहन विभाग होली के त्योहार पर यात्रियों को राहत देने के लिए तीन हजार रोडवेज बसों से अतिरिक्त चक्कर लगवाएगा। इसके साथ ही रेलवे स्पेशल ट्रेनों से रेगुलर ट्रेनों के वेटिंग के यात्रियों को कन्फर्म सीट उपलब्ध कराई जाएंगी।

lucknow UP Roadways

रोडवेज बसें लगाएंगी 3000 अतिरिक्त फेरे

होली से पहले रोडवेज प्रशासन की तरफ से जर्जर बसों की मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है। परिवहन निगम मुख्यालय से उत्तर प्रदेश के 20 इलाकों को दो करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इन रुपयों से बसों की मरम्मत कराकर 28 फरवरी तक मुख्यालय को रिपोर्ट भेजनी होगी।

End of Feed