Jhansi News: झांसी में दर्दनाक हादसा, करंट की चपेट में आने से एक परिवार के तीन लोगों की मौत

Jhansi News: यूपी के झांसी जिले में घर की छत पर एक शख्स सरिया ले जा रहा था। उसी दौरान हाईटेंशन तार से लोहा का सरिया टच हो गया और शख्स को करंट लगा। उसे बचाने के लिए मां और दादी आई और वह भी करंट की चपेट में आ गई। इस हादसे में तीनों लोगों की मौत हो गई है।

Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां करंट की चपेट में आने से एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस घटना के पूरे इलाके में मातम पसर गया है। परिवार के लोगों को रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

Jhansi News

झांसी में करंट की चपेट में आने से तीन की मौत (फोटो- Canva)

करंट की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत

न्यूज एजेंसी पीटीआई भाषा के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबी जीटीएस मूर्ति ने बताया कि यह घटना आज यानी बुधवार, 8 अक्टूबर का है। प्रेमनगर क्षेत्र में आजादपुरा निवासी 27 वर्षीय प्रवीण साहू सुबह करीब पांच बजे घर के निर्माण से संबंधित किसी कार्य के लिए लोहे का सरिया अपने तीन मंजिला मकान के ऊपर ले जा रहा थे, तभी घर के सामने से निकल रही हाईटेंशन तार से लोहे का सरिया टच हो गया, जिस कारण वह करंट की चपेट में आ गया। अधिकारी ने बताया हाईटेंशन लाइन 11000 केवी की थी, जिसकी चपेट में आने से हादसा हुआ है।

End of Feed