UPITS 2025: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के तीसरे संस्करण की तैयारी जोरों पर; आर्थिक और सांस्कृतिक ताकत को मिलेगी नई पहचान

ग्रेटर नोएडा में 25–29 सितंबर को यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का तीसरा संस्करण होने वाला है। इसमें व्यापार के साथ राज्य सरकार की योजनाएं, विभागीय उपलब्धियां, GI प्रोडक्ट्स, कृषि, डेयरी, टेक्सटाइल, ऑटो, शिक्षा और संस्कृति प्रदर्शित होंगी। 37,085 वर्गमीटर में से 28,649 वर्गमीटर स्पेस बुक हो चुका है।

UP International Trade Show 2025: ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के तीसरे संस्करण की तैयारी जोरों पर है। इस बार का शो सिर्फ व्यापार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि राज्य सरकार के विभिन्न विभाग भी इसमें अपनी उपलब्धियों, परियोजनाओं और योजनाओं का पूरा लेखा-जोखा पेश करेंगे। 25 से 29 सितंबर के बीच होने वाले इस भव्य आयोजन में विभिन्न स्टॉल्स के लिए कुल 37 हजार 85 स्क्वायर मीटर क्षेत्र निर्धारित किया गया है। जिसमें से अब तक 28 हजार 649 स्क्वायर मीटर स्पेस बुक भी हो चुका है। इससे साफ है कि इस बार का यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वाकई रिकॉर्ड तोड़ भागीदारी के साथ प्रदेश की आर्थिक और सांस्कृतिक ताकत को नई पहचान देगा।

up international trade show 2025

शो में हिस्सा लेंगे यूपी सरकार के कई विभाग (फाइल फोटो | UPITS Website)

योगी सरकार की योजनाओं का होगा प्रदर्शन

शो में इन्वेस्ट यूपी, यूपीसीडा, जीनीडा, यीडा और नोएडा जैसे औद्योगिक विकास से जुड़े विभाग प्रमुख आकर्षण होंगे। साथ ही आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, ऊर्जा और अतिरिक्त ऊर्जा विभाग भी अपनी योजनाओं को प्रदर्शित करेंगे। आने वाले विजिटर्स को आकर्षित करने के लिए नगर विकास, पर्यटन एवं संस्कृति और स्वच्छ गंगा मिशन से जुड़े विशेष स्टॉल भी लगाए जाएंगे। वहीं, सिंचाई विभाग, फूड सेफ्टी एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन, हेल्थ एंड हॉस्पिटल्स, आयुष, पर्यावरण और वन विभाग भी इसमें हिस्सा लेंगे।

End of Feed