लखनऊ

Uttar Pradesh: प्रदेशभर में चल रहे वकीलों की हड़ताल खत्म, काम पर लौट रहे अब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 15, 2023, 01:16 PM IST

उत्तर प्रदेश विधिज्ञ परिषद के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने भी पिछले एक पखवाड़े से जारी वकीलों की हड़ताल शुक्रवार को समाप्त करने का फैसला किया। इसके बाद उन्होंने काम पर लौटना भी शुरू कर दिए।

Image

Uttar Pradesh: प्रदेशभर में चल रहे वकीलों की हड़ताल खत्म, काम पर लौट रहे अब

Lawyers Strike End: हापुड़ में वकीलों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदेश में वकीलों द्वारा चल रही विरोध प्रदर्शन खत्म हो चुकी है। बताया जा रहा है कि आज से वकील काम पर लौटना शुरू कर देंगे। दरअसल, उत्तर प्रदेश विधिज्ञ परिषद के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने भी पिछले एक पखवाड़े से जारी वकीलों की हड़ताल शुक्रवार को समाप्त करने का फैसला किया। इससे पहले भी बृहस्पतिवार को बार काउंसिल ने लखनऊ में प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा के साथ वार्ता के बाद राज्यभर में वकीलों की हड़ताल वापस लेने की देर रात घोषणा की थी।

अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि

जाहिर सी बात है अब लोगों की समस्या का निपटान अधिक तेजी से हो सकेगा। वहीं, एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह उनकी अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें न्यायिक कार्य नहीं करने का निर्णय सर्वसम्मति से वापस ले लिया गया। उन्होंने कहा कि हड़ताल वापस लिए जाने के साथ ही वकीलों ने न्यायिक कार्य करने के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय जाना शुरू कर दिया है।

29 अगस्त को हुआ था वकीलों पर लाठी चार्ज

हलांकि प्रदेश की जनपद अदालतों और इलाहाबाद उच्च न्यायालय में शुक्रवार से न्यायिक कार्य बहाल हो गया। उल्लेखनीय है कि 29 अगस्त को हापुड़ में वकीलों पर पुलिस के लाठीचार्ज करने के अगले दिन यानी 30 अगस्त से इलाहाबाद उच्च न्यायालय और प्रदेश की जनपद अदालतों के अधिवक्ता हड़ताल पर थे। जिससे कानूनी समस्याओं के निपटाने में समस्या आ रही थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!