लखनऊ

UP News: सुहागरात के अगले दिन ही पति ने पत्नी को दिया तलाक, नशे में धुत होकर किया था हंगामा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 11, 2023, 01:35 PM IST

जब सुहागरात पर पति शराब पीकर नशे में धुत होकर विवाहिता के पास पहुंचा तो इसके बाद दुल्हन ने शोर मचा दिया। वहीं, अगले दिन पीड़िता ने फोन कर मायके से लोगों को बुला लिया। बातचीत के दौरान पति ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया।

Image

UP News: सुहागरात के अगले दिन ही पति ने विवाहिता को दिया तलाक, पति नशे की धुत में किया था हंगामा

Triple Talaq Case: यूपी के अमरोहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां शादी के अगले दिन ही पति-पत्नी का तलाक हो गया। बताया जा रहा है कि ससुराल पहुंची नवविवाहिता के कमरे में पति नशे में झूमता हुआ पहुंचा था। इससे कमरे में हंगामा खड़ा हो गया। शोर होने पर परिजनों ने पहुंच कर मामला को शांत कराया। वहीं, दुल्हन का आरोप है कि रात में ननदोई ने उसको जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की विवाहिता ने शिकायत की तो पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस को इसकी तहरीह दी है।

पास के ही गांव में हुई शादी

दरअसल, अमरोहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र में तीन सितंबर को एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी पास के ही गांव के निवासी एक युवक के साथ की थी। मायके से विदा होकर दुल्हन ससुराल पहुंची। दुल्हन उस समय हैरान हो गई जब सुहागरात पर पति शराब पीकर नशे में धुत होकर विवाहिता के पास पहुंचा। इसके बाद दुल्हन ने शोर मचा दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि नशे की हालत में उसके पति ने दुर्व्यवहार किया। हंगामा होने पर कमरे में पहुंचे ससुराल वालों ने दोनों को समझाकर मामला शांत करा दिया।

परिजनों के पहुंचने पर दिया तीन तलाक

वहीं, दुल्हन को कमरे में बंद कर दिया। दुल्हन ने आरोप लगाया कि रात में कमरे में पहुंचे ननदोई ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह में पीड़िता ने फोन कर मायके से लोगों को बुला लिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई। बातचीत के दौरान पति ने पत्नी को तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ दिया।

इसके बाद शादी के अगले दिन ही तलाक होने के बाद नवविवाहित पीड़िता परिजनों के साथ मायके चली गई। हालांकि पीड़िता ने इन सब घटना की तहरीर पुलिस को दे दी। वहीं, प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार त्यागी ने बताया कि इस संबंध में तहरीर मिली है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article