लखनऊ

UP News: सपा सांसद बर्क ने मुसलमानों पर जुल्म होने का लगाया आरोप, यूसीसी हुआ लागू तो देश के हालात होंगे खराब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 7, 2023, 05:18 PM IST

सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क भाजपा सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए मुसलमानों पर जुल्म करने का आरोप लगाया है। वहीं, उन्होंने भूखमरी और बेरोजगारी जैसे मुद्दे पर सरकार द्वारा बात न करने का भी आरोप लगाया है।

Image

सपा सांसद बर्क ने मुसलमानों पर जुल्म होने का लगाया आरोप, यूसीसी हुआ लागू तो देश के हालात होंगे खराब (File photo)

Sp Mp Shafiqur Rahman Barq: संभल के सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने बीजेपी सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए मुसलमानों पर जुल्म करने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार 2024 की लोकसभा चुनाव की तैयारी करने में लगी है। सरकार भूखमरी और बेरोजगारी पर काम नहीं कर रही है। उन्होंने इससे पहले रविवार को इस बात का भी जिक्र किया था कि सरकार समान नागरिक संहिता मुद्दे ला रही है। हालांकि उन्होंने इस सरकार में मुसलमानों पर जुल्म होने का भी आरोप लगाया।

इसी बात को लेकर सांसद शफीकुर्रहमान से जब पसमांदा मुसलमान को लेकर सवाल किया गया कि पसमांदा मुसलमान बीजेपी से जुड़ रहे हैं और बीजेपी भी अपना रुझान पैदा कर रही है। इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा था कि पसमांदा मुसलमान अब भाजपा के बहकावे में आने वाले नहीं हैं। इस सरकार में मुसलमानों पर जुल्म हुआ है। इसलिए मुसलमान नहीं जुड़ेंगे। सरकार 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी करने में लगी है। इसलिए बहका रही है।

हालांकि उन्होंने समान नागरिक संहिता (यूसीसी), मणिपुर, भूखमरी और बेरोजगारी जैसे मुद्दे पर भी बात की थी। मणिपुर के मुद्दे को लेकर उन्होंने कहा था इस घटना से इंसानियत शर्मसार हुई है। प्रधानमंत्री मोदी को भी घेरते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री ने मणिपुर घटना पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। वहीं यूसीसी को लेकर कहा कि इसे लागू किया गया तो देश के हालात खराब होंगे। भूखमरी और बेरोजगारी को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार ने इस पर काम नहीं किया है। सरकार 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी करने में लगी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article