लखनऊ

सीतापुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बनारस जा रही एंबुलेंस पलटी, मरीज समेत 4 लोगों की मौत

Sitapur Road Accident: यूपी के सीतापुर जिले में एक एंबुलेंस सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में सड़क किनारे खड़ी एक महिला और एंबुलेंस में सवार समेत 4 लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि उत्तराखंड में बनारस जा रही थी, तभी हादसे का शिकार हो गई।

Image

सीतापुर में एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलटी (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

Sitapur Road Accident: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। उत्तराखंड से मरीज को यूपी के बनारस लेकर जा रही एक एंबुलेंस राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में सड़क के किनारे खड़ी एक महिला व एंबुलेंस में सवार मरीज और चालक सहित चार लोगों की मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को जब्त करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों को हादसे की सूचना देने के लिए मृतकों की पहचान की जा रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक हादसे का शिकार हुए दो ही लोगों की पहचान हो पाई। मृतक की पहचान देहरादून निवासी विशाल पांडेय, एंबुलेंस चालक गुरमीत के रूप में की गई है। दो अन्य मृतकों की शिनाख्त जारी है। हादसे में दो लोगों घायल हुए हैं, जिसमें से एक व्यक्ति की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा थाना अटरिया क्षेत्र के हिन्द मेडिकल कॉलेज के सामने हुआ है। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस की टीम हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article