लखनऊ

Up News: बिस्तर पर खून से लथपथ मिली किसान की लाश, हत्या के कारणों का नहीं चल सका पता, पुलिस कर रही जांच

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 19, 2023, 04:06 PM IST

पुलिस को एक किसान का शव खून से लथपथ हालत में बिस्तर पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि हत्या कारण अभी तक पता नहीं चला है।

Image

Up News: बिस्तर पर खून से लथपथ मिली किसान की लाश, हत्या के कारणों का नहीं चल सका पता, पुलिस कर रही जांच

Photo : iStock

Up Crime News: चित्रकूट जिले में मऊ थाना क्षेत्र के अहिरी गांव से एक किसान की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने एक किसान के सिर पर डंडे से वार कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस को इसकी सूचना मिलते ही पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस को किसान का शव बिस्तर पर खून से लथपथ मिला। हालांकि पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि हत्या कारण अभी तक पता नहीं चला है।

निजी ट्यूबवेल में सो रहे थे किसान

दरअसल, सोमवार की रात मऊ थाना क्षेत्र के अहिरी गांव में बाला पुरवा मार्ग में बने अपने निजी ट्यूबवेल में किसान रामबालक (57) सो रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उनके सिर पर डंडे से कई वार किए, जिससे उनकी मौत हो गयी। वहीं, किसान के घर न लौटने पर सुबह परिजन नलकूप के पास गए, तो उन्हें वहां किसान की लाश पड़ी मिली। इसकी सूचना मृतक के बेटे ने पुलिस को दी।

खून से लथपथ हालत में मिला शव

घटनास्थल पर जब पुलिस पहुंची तो पुलिस को किसान का शव खून से लथपथ हालत में बिस्तर पर पड़ा मिला। पुलिस ने लाश को बरामद कर लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि पुलिस ने बताया कि हत्या के कारणों का पता अभी नहीं चल सका है।

हत्या के कारणों का नहीं चल सका पता

वहीं, चित्रकूट जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि मऊ पुलिस को उनका शव खून से लथपथ हालत में बिस्तर पर पड़ा मिला। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक के बेटे आदित्य शंकर की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है। अब तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article