मेरठ : सड़क पर खड़े दर्जनों वाहनो में एक साथ लगी आग, पुलिस भी हैरान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 15, 2023, 11:58 AM IST

Meerut fire: मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र थाने के सामने हापुड रोड पर काफी समय से खड़े दर्जनों वाहनों में अचानक आग लग गई, जिसके बाद यहां सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए।

Meerut fire: मेरठ में आज (सोमवार) सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां दर्जनों वाहनों में अचानक से आग गई, जिससे हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Fire

वाहनों में लगी आग

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र थाने के सामने हापुड रोड पर काफी समय से खड़े दर्जनों वाहनों में अचानक आग लग गई, जिसके बाद यहां सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। आनन फानन में फायर ब्रिगेड को फोन कर सूचना दी गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची कई फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

End of Feed