नवाबों के शहर से चलेगी देश की पहली वंदे भारत स्लीपर, जानें कहां तक होगा सफर

देश सेमी हाईस्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से सफर कर रहा है। यात्रियों को चेयर कार में सुविधाओं और रफ्तार का अनुभव देने के बाद अब वंदे भारत स्लीपर भी जल्द ही ट्रैक पर दौड़ती दिखेगी। देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन नवाबों के शहर लखनऊ से चलेगी। यह ट्रेन राजधानी दिल्ली को भी जोड़ेगी।

देश के तमाम शहरों में नमो भारत एक्सप्रेस ट्रेन चल रही हैं। दो बड़े शहरों को जोड़ने के लिए नमो भारत रफ्तार और सुविधाओं का दूसरा नाम बन चुकी है। अब बारी है नमो भारत स्लीपर ट्रेन का। यानी ऐसी नमो भारत ट्रेन जिसमें यात्री सोकर ओवरनाइट जर्नी भी कर सकते हैं। जबकि नमो भारत एक्सप्रेस ट्रेनें इतनी दूरी तक चलती हैं, जिस सफर को 8 घंटे में पूरा किया जा सके। नमो भारत एक्सप्रेस में सिर्फ बैठकर ही सफर कर सकते हैं, लेकिन नमो भारत स्लीपर में यात्री आराम से लेटकर तेज रफ्तार और आधुनिक सुविधाओं से लैस ट्रेन का सफर कर पाएंगे। देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन नवाबों के शहर लखनऊ से चलने वाली है। चलिए जानते हैं इस ट्रेन के बारे में सब कुछ -

Vandebharat sleeper train

लखनऊ से चलेगी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

भारतीय रेलवे नवाबों के शहर लखनऊ और देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने की तैयारी कर रही है। देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन इन दो शहरों के बीच रफ्तार और आराम का दूसरा नाम होगी। रिपोर्टों के अनुसार रेलवे ने वंदे भारत स्लीपर के लिए रूट तय कर लिया है और स्टेशनों का सर्वे भी हो चुका है। जानकारी के अनुसार नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का पूरा ढांचा दिल्ली के कोचिंग यार्ड में पहुंच चुका है।

End of Feed