लखनऊ मेट्रो के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर को मिली एनपीजी की मंजूरी, चारबाग से वसंत कुंज की यात्रा होगी आसान

Lucknow Metro: लखनऊ मेट्रो के ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर में कुल 12 स्टेशन होंगे। जिसमें 7 भूमिगत और 5 एलिवेटेड स्टेशन होंगे। इसका निर्माण अगले 5 सालों के अंदर हो जाने की उम्मीद है।

KEY HIGHLIGHTS
  • एलिवेटेड लंबाई 4.286 किलोमीटर और भूमिगत लंबाई 6.879 किलोमीटर होगी
  • प्रस्तावित कॉरिडोर को पूरा होने में लगेगा अनुमानित 5 साल का समय
  • योगी सरकार इसी वर्ष मार्च माह में इस परियोजना को दे चुकी है मंजूरी

Lucknow Metro: लखनऊ मेट्रो के प्रस्तावित ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर (चारबाग से वसंतकुंज) के डीपीआर की मंजूरी की दिशा में एक और सकारात्मक पहल हुई है। परियोजना को 9 जुलाई 2024 को दिल्ली में हुई नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप अर्थात एनपीजी की मंजूरी मिल गई है। राज्य सरकार द्वारा इस परियोजना को इसी वर्ष मार्च माह में अनुमोदन मिल चुका है।

lucknow

चारबाग से वसंत कुंज तक प्रस्तावित ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर की कुल लंबाई 11.165 किलोमीटर होगी (फोटो- Lucknow Metro)

End of Feed