लखनऊ

Amroha News: युवती से छेड़छाड़ के आरोपी के घर पर पार्टी कर रहे थे दारोगा, एसपी ने किया सस्पेंड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 20, 2023, 03:56 PM IST

Amroha News: युवती से छेड़खानी और पिटाई के आरोपी के घर में दावत कर रहे दरोगा का वीडियो वायरल होने के बाद जिले के एसपी ने सस्पेंड कर दिया।

Amroha News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक दरोगा ने यूपी के पुलिस महकमा को शर्मसार कर दिया। युवती से छेड़खानी और पिटाई करने वाले आरोपी के घर पर पार्टी में पहुंच गया। जब वीडियो वायरल हुआ तो जिले के एसपी ने स्वतः संज्ञान लेते हुए दारोगा को सस्पेंड कर दिया। यह बात तब सामने आई जब दारोगा दावत में खाना खा रहे थे तभी आरोपी के भाई पार्टी वीडियो बना रहा था उसी दौरान वो भी वीडियो कैप्टर हो गए। फिर यह वीडियो आरोपी ने अपने व्हाट्सअप स्टेट्स पर लगाया। फिर यह वीडियो वायरल हो गया। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि मामला गंभीर है। दरोगा रामेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच सीओ को सौंपी दी गई है। अब पुलिस की छवि पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि दारोगा आरोपी का करीबी है इसलिए मामले को निपटा दिया।

गौर हो कि कुछ दिनों पहले युवती से छेड़खानी और पिटाई का वीडियो वायरल हुआ था। एक युवक युवती के साथ छेड़छाड़ करते हुए दिख रहा था। युवती के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। युवती उससे बचने के लिए चिल्लाती रही। वह उसके साथ छेड़खानी करता रहा। कोई भी उसकी मदद करने नहीं पहुंचा। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस काफी तलाशी के बाद आरोपी का पता लगा पाई। पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चुकी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article