लखनऊ

Up News: सपा नेता आजम खान ने आखिर ऐसा क्या किया था? जो पड़ गई इनकम टैक्स की रेड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 13, 2023, 12:53 PM IST

सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह आयकर विभाग ने छापेमारी की है। यह पूरा मामला जौहर ट्रस्ट से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि आजम खान के साथ उसके करीबी के घर पर भी इनकम टैक्स ने रेड की हैं।

Image

Up News: सपा नेता आजम ने आखिर ऐसा क्या किया था? जो पड़ गई इनकम टैक्स की रेड (File Photo)

Azam Khan: बुधवार की सुबह आयकर विभाग ने सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि विभाग ने यह छापेमारी मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर, सीतापुर, लखनऊ, और रामपुर में की हैं। हालांकि, यह छापेमारी अली जौहर ट्रस्ट को लेकर बताई जा रही है। रामपुर में टीम ने आजम की कोठी को कब्जे में ले लिया है। छापेमारी की खबर सुनते ही लोगों की भीड़ भी उमड़ पड़ी। हालांकि आजम खान के साथ इनकम टैक्स विभाग ने आजम के करीबी पूर्व विधायक नसीर खान के घर पर भी छापेमारी की है।

बाहर फोर्स तैनात की तैनाती

आजम की कोठी को कब्जे में लेने के बाद बाहर फोर्स की भी तैनाती की गई। छापेमारी की खबर सुनते ही आस पास लोगों की भीड़ लग गईं। जिसे पुलिस ने हटा दिया। हालांकि किसी को भी अंदर-बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है। इसके साथ ही सीतापुर में विभाग ने शहर के नामचीन रीजेंसी स्कूल में भी छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि इस स्कूल से भी खान के तार जुड़े हो सकते हैं।

जौहर ट्रस्ट का है मामला

दरअसल, मौलाना मुहम्मद अली जौहर ट्रस्ट एक अल्पसंख्यक यूनिवर्सिटी को संचालित करता है। इस ट्रस्ट के अध्यक्ष आजम खान है। और उसकी पत्नी डॉ. तंजीन फातिमा सचिव हैं। बता दें अल्पसंख्यक यूनिवर्सिटी की स्थापना आजम खान ने रामपुर में मौलाना अली जौहर के नाम पर किया था।

लेकिन इस यूनिवर्सिटी को चलाने का काम मौलाना मुहम्मद अली जौहर ट्रस्ट करता है। जौहर यूनिवर्सिटी को बनाने के लिए आजम ने जमीन अधिग्रहण किया था, जिसको लेकर विवाद शुरू से रहा है। हलांकि जौहर यूनिवर्सिटी की पूरी जमीन को अब सरकार ने टेकओवर कर लिया हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article