लखनऊ की सड़कों पर बनी मजारों को नहीं हटाया गया, तो यहां करेंगे सुंदरकांड: हिंदू महासभा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 26, 2022, 12:05 PM IST

किसी भी धर्म से जुड़ी इमारत हो आध्यात्मिक ऊर्जा का श्रोत होती है लेकिन कई बार गलत जगह पर बनी ऐसे स्थल मुश्किलों का सबब बन जाते है । हिंदू महासभा ने लखनऊ के अलग अलग सड़को पर बनी ऐसी ही कई मजारों को हटाए जाने के लिए सरकार को पत्र लिखा है जिनसे आए दिन रोड न केवल जाम की चपेट में रहता है बल्कि इनके चलते हादसे भी होते रहते है ।

Lucknow News: UP में बॉर्डर इलाको में बढ़ते मदरसे और मस्जिदों (Masjid) ने सुरक्षा एजेंसियों को चौकन्ना कर दिया था और अब शहरो में भी ऐसे कई स्थलों के चलते परेशानियां बढ़ रही है । दरअसल लखनऊ शहर में भीड़भाड़ वाले इलाको में सड़क किनारे सरकारी जमीन पर कई मजारें (Majar) बनी हुई है। अब इन मजारों को लेकर हिंदू महासभा को ऐतराज है । महासभा का कहना है कि अवैध रूप से बनी इन मजारों से ट्रैफिक जाम की समस्या हो रही है आए दिन हादसों का एक कारण ये मजारें भी है जिनके चलते रोड संकरा हो जाता है । ऐसे में सरकार को इन मजारों को दूसरी जगह हटाए जाने की व्यवस्था करनी चाहिए । अगर 1 जनवरी तक इनको दूसरी जगह नहीं हटाया गया तो इन मजारों पर सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा ।

Majar in Lucknow

लखनऊ में सड़क के किनारे बनी एक मजार

लखनऊ सड़क किनारे बनी है मजारें

दरअसल बढ़ती आबादी ने शहरो में ट्रैफिक को लेकर नई चुनौतियां पेश की है और लखनऊ शहर तो अपने ऐतिहासिक स्वरूप के चलते सड़को के संकरे पन की समस्या का शिकार है उस पर भी भीड़भाड़ वाले इलाको में सड़क किनारे बनी मजारे मुश्किलें बढ़ा देती हैं। अमीनाबाद इलाके से शुरू करें तो हर रोज हजारों की तादाद में पैदल लोग इस इलाके में नजर आते है ट्रैफिक के दवाब को झेल रहे इस इलाके से किसी भी गाड़ी को पास होने में घंटो लग जाते है उसी इलाके में सड़क किनारे बनी सैय्यद बाबा की मजार लोगो की समस्या को और बढ़ा देती है ।

ट्रैफिक होता है बाधित

चारबाग से महानगर जाने वाली सड़क को शहर की हार्ट लाइन माना जाता है विधानसभा, सी एम ऑफिस और शासन सचिवालय सब इसी रोड पर है सचिवालय जिसे बापू भवन के नाम से जाना जाता है उसके ठीक सामने बाबा की मजार है जो सड़क किनारे बनी है इससे लगभग हर रोज ट्रैफिक बाधित होता है । महानगर इलाके में पीएसी के सामने जो रोड बंधा से उतरता है वहा बनी मजार एकदम बीच में है दिन में तो वाहन चालक खुद को सम्हाल ले लेकिन रात में तो आए दिन हादसे होते रहते हैं। हजरतगंज इलाके में नवल किशोर रोड पर बनी जड़ीयान बाबा की मजार के चलते हर रोज भीषण जाम लगना तय है मजार के केयर टेकर रहीश का कहना है कि यहां 3 स्कूल पास में है ऐसे में मजार के चलते रोज घंटो जाम लगता है अगर सरकार इसे पीछे शिफ्ट करती है तो वो लोग तैयार है ।

End of Feed