लखनऊ

लखनऊ में दोस्त के घर में छात्रा की गोली मारकर हत्या, देर रात चल रही थी दारु पार्टी, पुलिस जांच में जुटी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 21, 2023, 02:24 PM IST

लखनऊ में एक छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। BBD कॉलेज की 23 साल की छात्रा की हत्या गई। दोस्त के किराए के घर दयाल रेजीडेंसी में छात्रा की हत्या हुई। पुलिस जांच में जुटी।

लखनऊ में एक छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। BBD कॉलेज की 23 साल की छात्रा की हत्या गई। दोस्त के किराए के घर दयाल रेजीडेंसी में छात्रा की हत्या हुई। छात्रा गणेश चतुर्थी के कार्यक्रम में दोस्त के घर गई थी। 23 वर्षीय इस छात्रा का नाम निष्ठां त्रिपाठी है। निष्ठां त्रिपाठी BBD कॉलेज से बी कॉम आनर्स की छात्रा थी। हत्या वाले घर के किचन से शराब की बोतल बरामद हुई। पुलिस ने छात्रा के दोस्तों को गिरफ्तार किया। छात्रा के दोस्त का नाम आदित्य पाठक है। बताया जा रहा है देर रात घर में दारु पार्टी चली थी। पुलिस आदित्य पाठक समेत अन्य युवक को हिरासत मे लेकर पूछताछ की जा रही है।

लड़की के पिता संतोष तिवारी ने कहा कि मेरी बेटी है बीकाम की र्थड एयर की छात्रा थी। गणेश चतुर्थी के कार्यक्रम से घर से जा रही थी। एक आदित्य नाम के लड़का है उसने कहा घर छोड़ देता हूं। उसने ही अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस ने दो आरपियों की गिरफ्तार किया है। हमारी मांग है हमारी बेटी की जान गई है। आरापियों की मार दिया जाए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article