लखनऊ

UP Mainpuri News: मैनपुरी आए पूर्व विदेश मंत्री इंडिया को लेकर जो बोले वो आपको भी जानना चाहिए

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 10, 2023, 02:47 PM IST

मैरिज होम में सलमान खुर्शीद ने कहा कि गैर कांग्रेसी सरकारें केवल अपना विकास करने में लगी रही हैं। प्रदेश में कई दशकों से विकास रुका हुआ है। उन्होंने कहा भाजपा इंडिया नाम से घबराई है।

Image

UP Mainpuri News: मैनपुरी आए पूर्व विदेश मंत्री इंडिया को लेकर जो बोले वो आपको भी जानना चाहिए (File Photo)

Salman Khurshid In Mainpuri: मैनपुरी में आए पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने शनिवार की देर शाम आगरा रोड स्थित एक मैरिज होम में स्वागत समारोह में बीजेपी सरकार पर सीधा निशाना साधा है। उन्होंने विपक्ष के इंडिया नाम को लेकर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा भाजपा इंडिया नाम से घबराई है। वह दुष्प्रचार कर रही है। 2024 में भाजपा का सत्ता से जाना तय है। भाजपा नफरत की राजनीति करती है। देश में भाजपा का ग्राफ तेजी से गिर रहा है।

वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस विकास की राजनीति करती है जबकि बीजेपी नफरत की राजनीति करती है। मैरिज होम में अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने पूर्व विदेश मंत्री के सामने कांग्रेस की सदस्यता भी ली। इस दौरान प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान, रीता नैयर, अजय दुबे समेत और भी लोग मौजूद रहे।

भाजपा पर साधा निशाना

मैरिज होम में खुर्शीद ने कहा कि गैर कांग्रेसी सरकारें केवल अपना विकास करने में लगी रही हैं। प्रदेश में कई दशकों से विकास रुका हुआ है। प्रदेश के विकास की किसी को कोई चिंता नहीं है। भाजपा का विकास से कोई लेना देना नहीं है। भाजपा केवल अफवाहों के बल पर चुनाव जीतती रही है। वह दुष्प्रचार कर रही है। देश में भाजपा का ग्राफ तेजी से गिर रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा नाम बदलने की राजनीति करती है। उनका लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। अब देश का नाम बदलने का प्रयास किया जा रहा है। जनता बहकावे में आने वाली नहीं है। 2024 में भाजपा को सरकार से हटाने का मन बना चुकी है। जनता नफरत नहीं विकास चाहती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article