CM योगी के दौरे से पहले बहराइच में सैकड़ों किलोग्राम विस्फोटक बरामद, हिरासत में 36 लोग; पूछताछ जारी

बहराइच में विस्फोटक सामग्री की जब्ती के बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र को सील कर दिया है, और बॉम्ब स्क्वायड को बुलाकर इलाके की जांच शुरू की गई है।

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे से पहले सैकड़ों किलोग्राम विस्फोटक सामग्री बरामद होने से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बंगाली मूल के 36 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना जिले के एक ग्रामीण क्षेत्र की है, जहां अल्फा जिओ लिमिटेड नामक पेट्रोलियम कंपनी द्वारा पेट्रोल-डीजल की खोज के लिए बड़े पैमाने पर जमीन की ड्रिलिंग कर भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री का उपयोग किया जा रहा था। जानकारी सामने आते ही इलाके के भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह मौके पर पहुंचे और सुरक्षा में गंभीर चूक बताते हुए मुख्यमंत्री के दौरे को रद्द करने की मांग कर डाली।

End of Feed