Lucknow News: यात्री कृपया ध्यान दें... लखनऊ से चलने वाली कई ट्रेनें हुई रद्द, कुछ का बदला समय तो कुछ का रूट, जानें क्या है वजह

यूपी के लखनऊ से ट्रेन यात्रा करने वाला यात्रियों को 24 और 25 जून को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बताया जा रहा है कि इस दौरान कई ट्रेने रद्द की गई है, कई ट्रेनों का रूट बदला गया है तो वहीं कई ट्रेनों को कम दूरी के लिए चलाया जा रहा है। आइए आपको इसकी विस्तृत जानकारी दें।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ट्रेन यात्रा करने वाले लोगों को दो दिन परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जानकारी के लिए बता दें कि लखनऊ से रवाना होने वाली कई ट्रेनें 24 और 25 जून को रद्द की गई है, तो वहीं कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। इससे यात्रियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। यही आप भी 24 और 25 जून को लखनऊ से रवाना होने वाली किसी ट्रेन यात्रा करने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए है। आइए आपको इसके पीछे की वजह के बारे में बताएं -

Lucknow News (4)

लखनऊ से चलने वाली कई ट्रेनें हुई रद्द

किस वजह से हुई ट्रेनें रद्द

मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे कानपुर के पास दो पुलों पर गार्डर बदलने का कार्य कर रहा है, जिसके चलते लखनऊ से इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, तो कुछ के रूट में बदलाव किया गया है। इसके साथ ही कई ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन किया गया है।

End of Feed