लखनऊ

शिक्षक दिवस पर 94 शिक्षकों को सम्मानित करते समय सीएम योगी ने किया दो साल पहले की घटना का जिक्र

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 5, 2023, 01:47 PM IST

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने वाले 94 शिक्षकों को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने 2 साल पहले की घटना को भी याद किया।

Image

CM Yogi (File Photo)

Teachers day 2023: भारत में हर साल 5 सितंबर के दिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन स्कूलों और कॉलेजों में खास कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है। आपको बता दें शिक्षक दिवस के इस मौके पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने वाले 94 शिक्षकों को सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने 200 शिक्षकों को टैबलेट वितरण भी किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है। इसी बीच उन्होंने 2 साल पहले की भी घटना को याद किया।

क्या थी दो साल पहले की घटना?

आपको बता दे दो साल पहले सीएम योगी ने शिक्षक सम्मान समारोह स्थगित कर दिया था। उनका कहना था उस समय जिस शिक्षक के नाम उनके पास आए थे उनमें ऐसे शिक्षक के नामों की सूची थी जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान नहीं दिए। उन्होंने शिक्षको दो पक्षों में रखते हुए कहा कि एक पक्ष ऐसे है जो हर क्षेत्र में वर्तमान पीढ़ी के निर्माण और विद्यार्थियों के मार्ग दर्शन कर राष्ट्र निर्माता बनाने का काम कर रहे है। वहीं, दूसरा पक्ष ट्रेड यूनियन की तरह है। उससे भावी पीढ़ी का भविष्य बर्बाद होता है।

पीएम जनधन और पीएम मुद्रा योजनाओं का किया जिक्र

94 शिक्षकों को सम्मानित करने साथ ही इस मौके पर योगी आदित्यनाथ ने 18,381 स्मार्ट क्लास व 880 आईसीटी लैब का भी उद्धाटन किया। इस बीच उन्होंने पीएम जनधन, पीएम मुद्रा, पीएम स्टैंडअप जैसे योजनाओं का भी उदाहरण दिया। उन्होंने यह भी कहा टैबलेट, स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब जैसी सुविधा से तकनीक के मामले में अब आपका कोई मुकाबला नहीं कर पाएगा। हर नई जानकारी के साथ खूदको अपडेट रखें।

उन्होंने बच्चों से 15 मिनट पहले विद्यालय पहुंचने की भी अपील की साथ ही प्रिसिंपल को 30 मिनट पहले स्कूल पहुंचने का भी आह्वान किया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article