Lucknow Bus Fire News: लखनऊ में आलमबाग से गोरखुपर जा रही कानपुर के किदवई नगर डिपो की बस में आग लग गई। आग की सूचना मिलने के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया। आनन फानन में कुछ यात्री बस से कूद कर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा कि देर रात मंगलवार किदवई नगर डिपो की बस आलमबाग से गोरखपुर जा रही थी। तभी ब्रेक जाम होने से अचानक आग लग गई। बस में 15 यात्री सवार थे। आग की सूचना पाते ही सभी यात्रियों के होश उड़ गए। यात्रियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई।
ब्रेक जाम होने से लगी आग
दरअसल, मंगलवार की शाम गौतमपल्ली स्थित लालबत्ती चौराहा पर यूपी 78 एफएन 3424 बस का ब्रेक जाम हो गया। जिसकी वजह से धुआं निकलने लगा। धुआं देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गया। बस में सवार 15 यात्री में कुछ सवारी आनन फानन में खिड़की खोलकर नीचे कूद गए। हालांकि बस ड्राइवर और कंडक्टर ने अपनी सूझबूझ से बस को रोकने के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार दिए। इसकी सूचना दमकल विभाग को भी दी गई। लेकिन दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया।
फायर की टीम के पहुंचने से पहले ही बुझ गई आग
हालांकि तत्काल बस में रखे फायर सिलेंडर से आग को बुझाया गया। बताया जा रहा है कि आग पर काबू पाने के बाद बस को दोबारा आलमबाग रवाना किया गया। वहीं, सवारी को दूसरी बस से भेजा गया।
ड्राइवर ने बताया कि बस चलाने के बाद लगा कि ब्रेक ठीक से नहीं लग रहा है। उसने गड़बड़ी देखने के लिए बस रोका तो देखा कि पीछे के टायर में आग लगी है। धुंआ देखकर यात्री घबरा गए। लेकिन आपातकालीन स्थिति में बस में रखे फायर सिलेंडर से आग को बुझाया गया। उसके बाद फायर विभाग को भी सूचना दी गई। फायर की टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही आग बुझा दी गई। यात्रियों को बाद में दूसरी बस से भेजा गया।
