बरेली में हाई अलर्ट; मौलाना रिजवी की अपील- जुमे की नमाज के बाद सीधे घर लौटें, भीड़ का हिस्सा न बनें

बरेली में पिछले सप्ताह हुई हिंसा के बाद हालात को नियंत्रण में रखने के लिए प्रशासन ने शुक्रवार की जुमे की नमाज से पहले सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी है। इसी बीच आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने सबसे शांति बरतने की अपील की है और नौजवानो को किसी के बहकावे में ना आने की हिदायत दी है।

Bareilly News: पिछले सप्ताह हुए बवाल के बाद बरेली में जुमे की नमाज से पहले एक बार फिर मोबाइल इंटरनेट, ब्रॉडबैंड और एसएमएस सेवाओं पर लगी पाबंदी अगले 48 घंटे के लिए और बढ़ा दी गई है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस, पीएसी और आरएएफ के जवानों को तैनात किया गया है और ड्रोन के जरिये निगरानी की जा रही है।

Bareilly Maulana Rizvi statement

मौलाना रिजवी ने भीड़ का हिस्सा न बनने और किसी के बुलावे पर धरना देने न पहुंचने की अपील (चित्र साभार: PTI)

मौलाना रजवी ने की शांति की अपील

आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने प्रेस को जारी किये गये बयान में कहा कि पिछले जुमे के दिन जो घटना हुई वो बहुत अफसोसनाक है। जुमे की नमाज अदा की जायेगी, मैं सभी मुसलमानो से अपील कर रहा हूं कि जुमे की नमाज पढ़कर सीधे अपने घरों को वापस हो जाए, चोक व चौराहों पर भीड़ का हिस्सा न बने, अगर कोई व्यक्ति धरना प्रदर्शन के लिए या इकट्ठा होने के लिए बुलाता है तो हरगिज ना जाए।

End of Feed