लखनऊ

काशी विश्वनाथ जैसा भव्य होगा बांकेबिहारी मंदिर; जानें कॉरिडोर बना तो क्या कुछ बदलेगा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 13, 2023, 11:35 AM IST

Mathura News: मथुरा में श्रीबांकेबिहारी मंदिर को लेकर चर्चा जोर पकड़ने लगी है। पांच एकड़ क्षेत्र में प्रस्तावित कॉरिडोर का अगर निर्माण होता है तो क्या-क्या सुविधाएं मिल सकेंगी। अगर कॉरिडोर बना तो बांकेबिहारी मंदिर का भी विश्वनाथ मंदिर जैसा भव्य नजारा होगा। आपको बताते हैं कि इसके लिए पूरा प्लान क्या है।

Image

अगर बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर बना, तो क्या सुविधाएं मिलेंगी?

Photo : PTI

Banke Bihari Temple: काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर मथुरा में श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर पांच एकड़ क्षेत्र में प्रस्तावित है। इसे लेकर एक बार फिर सुगबुगाहट तेज हो गई है। मंगला आरती के दौरान दो लोगों की दम घुटने से मौत हो गई थी। पिछले साल जन्माष्टमी के मौके पर गठित कमेटी ने कॉरिडोर का प्रस्ताव दिया था। इसी के बाद संत जमाज, वृंदावन के सेवायत, व्यपारी और आम लोग दो धड़े में बंट गए।

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर बनेगा परिसर

एक पक्ष एक प्रोजेक्ट के समर्थन में है, जबकि दूसरा पक्ष इस कॉरिडोर के प्रस्ताव की खिलाफत कर रहा है। फिलहाल ये मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट में है। आगामी 18 सितंबर को इसे लेकर सुनवाई होनी है। इस सुनवाई में कॉरिडोर को लेकर जिला प्रशासन की ओर से विवरण दिया जाना है। माना जा रहा है कि अब कॉरिडोर का रास्ता साफ हो जाएगा। अगर मथुरा में कॉरिडोर का निर्माण होता है तो 10 हजार श्रद्धालु सुगमता से दर्शन कर सकेंगे। आपको बताते हैं कि कॉरिडोर प्रस्ताव में किन सुविधाओं का जिक्र किया गया है।

प्रस्ताव में इन सुविधाओं का है जिक्र

5 एकड़ के क्षेत्रफल की जमीन

10600 वर्ग मीटर में ऊपरी क्षेत्र का निर्माण होगा

1800 वर्ग मीटर में प्रतीक्षालय का निर्माण होगा

800 वर्ग मीटर में गलियारा बनाने का प्रस्ताव है

900 वर्ग मीटर में परिक्रमा क्षेत्र का प्रस्ताव है

650 वर्ग मीटर को खुले क्षेत्र के तौर पर रखा जाएगा

सामान घर के लिए 100 वर्ग मीटर का प्रस्ताव है

30 वर्ग मीटर में शिुश देखभाल गृह बनाने का प्रस्ताव है

80 वर्ग मीटर में चिकित्सा सेवा की सुविधाएं होंगी

250 वर्ग मीटर में वीआईपी प्रतीक्षालय का निर्माण होगा

11300 वर्ग मीटर में निचला क्षेत्र का निर्माण होगा

518 वर्ग मीटर को खुला क्षेत्र रखा जाएगा

3500 वर्ग मीटर में प्रतीक्षालय के निर्माण का प्रस्ताव है

250 वर्ग मीटर में जूताघर का निर्माण कराया जाएगा

निचले क्षेत्र में सामान घर के लिए 100 वर्ग मीटर का प्रस्ताव है

90 वर्ग मीटर में चिकित्सा सेवा की सुविधाएं होंगी

80 वर्ग मीटर में वीआईपी प्रतीक्षालय के निर्माण का प्रस्ताव है

पूजा सामग्री दुकानों के लिए 800 वर्ग मीटर का प्रस्ताव है।

करीब 505 करोड़ रुपये खर्च का आकलन

तीर्थ विकास परिषद ने इस कॉरिडोर के निर्माण के लिए करीब 505 करोड़ रुपये खर्च का आकलन किया है। जानकारी के अनुसार 300 से अधिक दुकानों और मकानों का अधिग्रहण कॉरिडोर के लिए किया जाएगा। श्रीबांकेबिहारी मंदिर के लिए प्रस्तावित कॉरिडोर का अगर निर्माण होता है तो राधारमण, मदन मोहन देव मंदिर तक पहुंचने में काफी आसानी हो जाएगी। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने प्रस्तावित कॉरिडोर योजना में यमुना पर सस्पेंशन पुल का भी प्रस्ताव तैयार किया है। यह पुल कॉरिडोर के सामने बनाया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article