लखनऊ

Ambedkarnagar Double Murder: प्रेमिका के बाबा का किया कत्ल, गुस्साएं लोगों ने प्रेमी को पीट-पीटकर मार डाला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 20, 2023, 04:43 PM IST

देर रात प्रेमी अपनी प्रेमिका मिलने गया था। इस दौरान प्रेमि ने प्रेमिका के बाबा की हत्या कर दी। फिर गुस्सें में आकर प्रेमिका के घर वालों ने आरोपी प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना में घर के अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

Image

Ambedkarnagar Double Murder: प्रेमिका के बाबा का किया कत्ल, गुस्साएं लोगों ने प्रेमी को पीट-पीटकर मार डाला (प्रतीकात्मक फोटो- pixabay)

Double Murder: यूपी के अंबेडकर नगर से दोहरे हत्याकांड का मामला सामने आया है। दरअसल, हंसवर थाना इलाके के झांझवा गांव में मंगलवार यानि 19 सितंबर देर रात प्रेमी अपनी प्रेमिका मिलने गया था। इस दौरान प्रेमि ने प्रेमिका के बाबा की हत्या कर दी। फिर गुस्सें में आकर प्रेमिका के घर वालों ने आरोपी प्रेमी को पीट पीटकर मार डाला। इस घटना में 3 तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इनमें से 2 लोगों की हालत नाजूक है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंची।

रात में मिलने गया था प्रेमी

दरअसल, मृतक प्रेमी आजिम अपनी प्रेमिका से मिलने देर रात करीब 3 बजे उसके घर गया था। जैसे, ही वह प्रेमिका के घर में घुसा तो लड़की के घर वाले जाग गए। इससे प्रेमी खुदको घर वालों से घिरता देख लड़की के घर वालों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में प्रेमिका के बाबा की मौत हो गई। जबकि घर के अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बाद में लखनऊ रेफर कर दिया गया।

लड़की के दादा और भाई सुरक्षित

बताया जा रहा है कि प्रेमिका के दादी और भाई घटना के वक्त दूसरे कमरे सो रहे थे। इसलिए वो इस घटना में सुरक्षित बच गए। वहीं, लड़की के बाबा की मौत के बाद गुस्साएं परिजनों ने प्रेमी को लाठी-डंडों से पीट पीटकर मार डाला। वहीं, लड़की के परिजनों ने दो लोगों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है।

घटना स्थल से किया गया साक्ष्य एकत्र

हालांकि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा सहित अन्य अधिकारियों ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र किए है। वारदात में प्रयोग की जाने वाली चाकू भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। वहीं, एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि सभी साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article