लखनऊ

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, 8 सितंबर 2023: घोसी विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती शुरू, भगवान कृष्ण पर 500 किलो गुलाब के फूल और इत्र की गई वर्षा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 8, 2023, 09:47 AM IST

Uttar Pradesh News in Hindi, Uttar Pradesh Ki Taaja Khabar (आज की उत्तर प्रदेश की ताजा न्यूज लाइव, आज के उत्तर प्रदेश समाचार) 8 सितंबर 2023: खबरों की इस कड़ी में आज हम आपको उत्तर प्रदेश बड़ी खबरें बताएंगे। ये है आज की ताजा खबरेंः

Image

Aaj Ki Uttar Pradesh Ki Taaja Khabar

Uttar Pradesh Ki Taaja Khabar (आज की उत्तर प्रदेश की ताजा न्यूज लाइव, आज के उत्तर प्रदेश समाचार) 8 सितंबर 2023 LIVE : उत्तर प्रदेश के घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में वोटों की गिनती सुबह शुरू हो गई। झांसी में 3 तीन दिन से लापता महिला की शव कुंए में पड़ी मिली। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों-कस्बों की सभी छोटी-बड़ी खबरें आप एक साथ इस जगह पढ़ पाएंगे। दिनभर आप इस पेज पर बने रहे और अपने इलाके की लेटेस्ट अपडेट जानते रहें। इन्हीं खबरों के साथ ही इन्हीं राज्यों के प्रमुख समाचार इस प्रकार हैः

  • उत्तर प्रदेश के घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में वोटों की गिनती शुक्रवार सुबह शुरू हो गई। हालांकि चुनाव के परिणाम बताएंगे इस बार किसने बाजी मारी है।
  • मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि में चांदी के कमल पर भगवान का अभिषेक कराया। साथ ही 500 किलो गुलाब के फूल और इत्र की वर्षा की गई। वहीं, चांदी की कामधेनु गाय के जरिए भगवान कृष्ण को स्नान कराया गया। बता दें इसके लिए 251 किलो पंचामृत का इस्तेमाल हुआ।
  • सपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार पांडेय कान्हजी ने केन्द्र की भाजपा सरकार पर बलिया में वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा धीरे-धीरे भारतीय लोकतंत्र को घुन की तरह खाने का प्रयास कर रही है।
  • कांग्रेस की कन्याकुमारी से कश्मीर तक 'भारत जोड़ो यात्रा' की पहली वर्षगांठ पर पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में एक मार्च निकाला।
  • उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद के थाना बदलापुर क्षेत्र स्थित खतुवापार गांव के पास बृहस्पतिवार शाम मोटरसाइकिल सवार हमलवारों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि इस हमले में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।
  • झांसी में 3 तीन दिन से लापता महिला की लाश कुंए में पड़ी मिली। लेकिन 60 फीट सूखे इस गहरे कुएं में जाने की कोई हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। हालांकि वन विभाग की टीम भी आई लेकिन वो भी लौट गई। बताया जा रहा है कि इस कुएं में लाश के आसपास अजगर और कोबरा जैसे कई जहरीले सांप घूम रहे हैं।
  • आगरा जेल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने बंदियों के साथ बैठकर भजन-कीर्तन किया। इस दौरान उन्होंने करीब 30 मिनट तक झांझ-मजीर बजाए।
  • मुजफ्फरनगर से एक मामला सामने आया है जहां पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की 2 घटनाओं का राजफाश किया है। बताया जा रहा है कि बदमाश दिन में निर्माणधीन मकान या दुकान की रेकी करते थे। फिर रात में चोरी की घटना को अंजाम देते है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article