Uttar Pradesh Ki Taaja Khabar (आज की उत्तर प्रदेश की ताजा न्यूज लाइव, आज के उत्तर प्रदेश समाचार) 5 सितंबर 2023 LIVE : अनुप्रिया पटेल ने इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला बोला है। वहीं यूपी में आज घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गए है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों-कस्बों की सभी छोटी-बड़ी खबरें आप एक साथ इस जगह पढ़ पाएंगे। दिनभर आप इस पेज पर बने रहे और अपने इलाके की लेटेस्ट अपडेट जानते रहें। इन्हीं खबरों के साथ ही इन्हीं राज्यों के प्रमुख समाचार इस प्रकार हैः
- उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान मंगलवार सुबह सात बजे शुरू हो गया और वोट शाम छह बजे तक पड़ेंगे।
- अपना दल (सोनेलाल) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) पर जम कर हमला बोलते हुए सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में इस गठबंधन का कोई अस्तित्व नहीं है और यह ‘ज्यादा जोगी, मठ उजाड़’ की कहावत को चरितार्थ कर रहा है।
- इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश द्वारा अधिवक्ताओं से फिर से काम शुरू करने का अनुरोध किए जाने के बावजूद ‘हाईकोर्ट बार एसोसिएशन’ ने मंगलवार को भी न्यायिक कार्य नहीं करने का निर्णय लिया है।
- जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह की पत्नी भानवी कुमारी और एक निजी समाचार चैनल से जुड़े तीन लोगों के खिलाफ यहां सोमवार को एक मामला दर्ज किया गया।
- मथुरा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें दो साइबर ठग बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने ठगों के पास से सिम, मोबाइल फोन, फर्जी पहचान पत्र के अलावा तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।
- दिल्ली में हो रहे 9 और 10 सितंबर को जी 20 के सम्मेलन के कारण उतर रेलवे ने 200 से ज्यादा ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। जबकि उत्तर मध्य रेलवे ने 12 ट्रेनों को निरस्त किया है।
- शहदरा गांव के किसान 60 दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से धरने पर बैठे थे। बताया जा रहा है कि अब उनकी पुलिस से नोंक-झोंक हो गई है। आरोप है कि जिन जमीन पर बिल्डर कंस्ट्रक्शन कर रहा है उसका एक हिस्सा उनका है।
- ग्रीन पार्क स्टेडियम कानपुर में चल रहे यूपी टी 20 लीग में आज नोएडा सुपर किंग्स और मेरठ मेवरिक्स की टीमें की बीच जोरदार तक्कर होंगी।
