लखनऊ

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, 31 अगस्त 2023: भगवान बांके बिहारी के लिए बहनों ने भेजी राखी, राजा भैया की साली ने थाने में दी तहरीर, राखी बांधने जा रही बहन की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 31, 2023, 10:53 AM IST

Uttar Pradesh News in Hindi, Uttar Pradesh Ki Taaja Khabar (आज की उत्तर प्रदेश की ताजा न्यूज लाइव, आज के उत्तर प्रदेश समाचार) 31 अगस्त 2023: खबरों की इस कड़ी में आज हम आपको उत्तर प्रदेश बड़ी खबरें बताएंगे। ये है आज की ताजा खबरेंः

Image

Aaj Ki Uttar Pradesh Ki Taaja Samachar

Uttar Pradesh Ki Taaja Khabar (आज की उत्तर प्रदेश की ताजा न्यूज लाइव, आज के उत्तर प्रदेश समाचार) 31 अगस्त 2023 LIVE : जहां पूरे देश में रक्षाबंधन मनाया जा रहा है वहीं, अयोध्या के 5 हजार मंदिरों में धूमधाम से रक्षाबंधन मनाया गया। बदायूं से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। भाई को राखी बाधने जा रही बाइक सवार महिला की मौत हो गई। वहीं, राजा भैया की साली ने बुधवार को हजरतगंज थाने में एक तहरीर दी। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों-कस्बों की सभी छोटी-बड़ी खबरें आप एक साथ इस जगह पढ़ पाएंगे। दिनभर आप इस पेज पर बने रहे और अपने इलाके की लेटेस्ट अपडेट जानते रहें। इन्हीं खबरों के साथ ही इन्हीं राज्यों के प्रमुख समाचार इस प्रकार हैः

  • रक्षा बंधन तो भाई बहनों का त्यौहार है। लेकिन कुछ ऐसे भी बहने हैं जो अपने आराध्य को भाई की तरह ही मानती हैं। इसी कड़ी में देश विदेश में भगवान बांके बिहारी की हजारों बहनों ने उनके लिए राखी भेजी हैं।
  • हजरतगंज थाने से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां राजा भैया की साली ने बुधवार को हजरतगंज थाने में एक तहरीर दी। जिसमें उन्होंने बड़ी बहन भानवी सिंह (राजा भैया की पत्नी) और एक न्यूज चैनल के पत्रकार, एंकर व वाइस चैयरमैन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
  • जहां पूरे देश में रक्षाबंधन मनाया जा रहा है वहीं, अयोध्या के 5 हजार मंदिरों में धूमधाम से रक्षाबंधन मनाया गया। बता दें इस बीच सतों-महंतों ने भगवान को रक्षा बांध अपनी सुरक्षा की बागडोर उनके हाथों से सौंप दी।
  • बदायूं से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जरीफनगर थाना क्षेत्र में दिल्ली हाइवे पर भाई को राखी बाधने जा रही बाइक सवार महिला और गोद में नौ महीने की मासूम की किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। महिला सहसवान इलाके के जामुनी गांव की रहने वाली थी।
  • गाजियाबाद की सदर तहसील के चैंबर नंबर-95 पर एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी। हालांकि पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इससे पहले आरोपियों ने वकील को फोन पे धमकी दी थी।
  • ग्रेटर नोएडा से एक मामला सामने आया है, जहां एक युवक कमरे का दरवाजा बंद करके फांसी के फंदे पर लटक गया। पुलिस को इसकी सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर दरवाजा तोड़ युवक की जान बचा ली। मामला दादरी के रिठौरी का है।
  • मेरठ के एक कारखाना से ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप भी मजाक करने से पहले सोचेंगे। दरअसल मजाक के दौरान मामूली कहासूनी के चलते युवक ने अपने साथ में काम करने वाले साथी को सीने में कैंची मारकर हत्या कर दी। मामला ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के लिसाड़ी रोड स्थित एक कारखाने की है।
  • यूपी के औरैया में रात में राहगीरों से लूट करने वाले गिरोह के एक सदस्य को पकड़ने में पुलिस ने कामयाबी हासिल की है। जबकि दो लोग पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से दो चोरी की बाइक भी बरामद की है।
  • पुलिस को 6 साल से फरार बदमाश को पकड़ने में बड़ी कामयाबी मिली है। बता दें ग्रेटर नोएडा में बीटा 2 पुलिस और इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। जिससे मुठभेड़ के दौरान पुलिस की एक गोली लगने से बदमाश घायल हो गया और पकड़ा गया।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article