लखनऊ

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, 27 सितंबर 2023: जहरीली शराब कांड मामले में रमाकांत की होगी पेशी, जंघई दरोगा पर लगा दुष्कर्म का आरोप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 27, 2023, 09:17 AM IST

Uttar Pradesh News in Hindi, Uttar Pradesh Ki Taaja Khabar (आज की उत्तर प्रदेश की ताजा न्यूज लाइव, आज के उत्तर प्रदेश समाचार) 27 सितंबर 2023: खबरों की इस कड़ी में आज हम आपको उत्तर प्रदेश बड़ी खबरें बताएंगे। ये है आज की ताजा खबरेंः

Image

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, 27 सितंबर 2023: जहरीली शराब कांड मामले में रमाकांत की होगी पेशी, जंघई दरोगा पर लगा दुष्कर्म का आरोप

Uttar Pradesh Ki Taaja Khabar (आज की उत्तर प्रदेश की ताजा न्यूज लाइव, आज के उत्तर प्रदेश समाचार) 27 सितंबर 2023 LIVE : सपा विधायक रमाकांत यादव की आजमगढ़ की MP/MLA स्पेशल कोर्ट में जहरीली शराब कांड के मामले में आज पेशी होगी। मथुरा जंक्शन पर मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। मुरादाबाद के सोनकपुर थाना क्षेत्र में अजमतपुर स्योंडारा गांव में पुलिस को गन्ने के खेत में एक युवक की लाश मिली है। बदायूं जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव कुंवरपुर चांदन में भैंस चराने गए एक मासूम की नदी में डूबने से मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों-कस्बों की सभी छोटी-बड़ी खबरें आप एक साथ इस जगह पढ़ पाएंगे। दिनभर आप इस पेज पर बने रहे और अपने इलाके की लेटेस्ट अपडेट जानते रहें। इन्हीं खबरों के साथ ही इन्हीं राज्यों के प्रमुख समाचार इस प्रकार हैः

  • केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने उत्तर प्रदेश के पूर्व गृह सचिव दीप्ति विलास को रामपुर तिराहा गोलीबारी मामले में विशेष अदालत में अभियोजन पक्ष के गवाह के रूप में मंगवाल को पेश किया।
  • सपा विधायक रमाकांत यादव की आजमगढ़ की MP/MLA स्पेशल कोर्ट में जहरीली शराब कांड के मामले में आज पेशी होगी। दरअसल, 21 फरवरी 2022 को अहरौला थाना क्षेत्र में देशी शराब पीने से 13 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने उसे जुलाई 2022 में गिरफ्तार किया था।
  • जिले के गंगापार सराय ममरेज थाने के जंघई चौकी प्रभारी पर एक दलित महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। इसके बाद आरोपी दरोगा को निलंबित कर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।
  • मथुरा जंक्शन पर मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, EMU ट्रेन संख्या 64910 पटरी छोड़कर प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई। इससे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
  • हरदोई जिले के पिहानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोपी ने हिरासत के दौरान पुलिस कर्मी की पिस्तौल छीनकर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में वह घायल हो गया।
  • मुजफ्फरनगर जिले की एक स्थानीय अदालत ने 20 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में मंगलवार को एक ही परिवार के चार सदस्यों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
  • मुरादाबाद के सोनकपुर थाना क्षेत्र में अजमतपुर स्योंडारा गांव में पुलिस को गन्ने के खेत में एक युवक की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि जीजा ने ही अपने साले को सुपारी देकर हत्या करवाई है।
  • बदायूं जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव कुंवरपुर चांदन में भैंस चराने गए एक मासूम की नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मासूम (8) अपनी बहन (14) के साथ भैंस चराने गया था।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article